शिवपुरी के राजपूत हॉस्टल से गायब 3 नाबालिग स्टूडेंट बरामद,बॉम्बे निकले थे हीरो बनने

Adhiraj Awasthi

शिवपुरी। शिवपुरी सिटी कोतवाली सीमा में आने वाले राजपूत हॉस्टल से गायब स्टूडेंट पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिए है। तीनो नाबालिग शिवपुरी से बॉम्बे में हीरो बनने निकले थे,गायब हुए स्टूडेंटसो को पुलिस ने परिजनों को सौंप दिए हैं। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी ने गायब हुए नाबालिगो की तलाश करने वाले को 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। नाबालिग की सुरक्षित वापसी पर पुलिस और परिजनों ने राहत की सांस ली है।

जैसा कि विदित है कि सिटी कोतवाली सीमा में कठमई पर स्थित राजपूत हॉस्टल से बुधवार की शाम 4 बजे 3 नाबालिग स्टूडेंट प्रशांत धाकड उम्र 13 साल पुत्र दिलीप धाकड 8वीं क्लास ग्राम बड़ौदा थाना गसमान जिला श्योपुर,अरविंद लोधी उम्र 15 साल पुत्र संतोष लोधी 10वीं क्लास ग्राम दुलाई थाना पिछोर और दीपांश लोधी उम्र 17 साल पुत्र जसवंत लोधी 10वीं क्लास गायब हो गए थे।  हॉस्टल संचालक रामसिंह पुत्र हरनाथ सिंह राजपूत ने अपने स्तर पर इन तीनों किशोरों की तलाश की, लेकिन जब पता नहीं चला तो मामले की सूचना इनके परिजन को दी गई। रात करीब 12 बजे हॉस्टल स्टाफ व परिजन कोतवाली पहुंचे और मामले में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर तीनों की पड़ताल के लिए शहर के सभी सीसीटीवी कैमरे से लेकर अन्य संभावित स्थानों पर खोजबीन की लेकिन गायब हुए बच्चों की जानकारी नहीं मिल सकी,परिजनों की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात पर अपहरण का मामला दर्ज करते हुए बच्चो की खोजबीन शुरू कर दी।

गुरुवार सुबह कोतवाली पुलिस किसी ने सूचना दी कि हॉस्टल से गायब हुए तीनों किशोर गुना रेलवे स्टेशन पर है। इसके बाद शिवपुरी पुलिस ने गुना पुलिस से संपर्क कर उन किशोरों पर नजर बनाए रखने के लिए कहा। इन तीनों किशोरों ने देखा कि पुलिस उनके पीछे आ रही हैं तो ये तीनों फिर से शिवपुरी आने वाली ट्रेन में बैठ गए, और जैसे ही यह शिवपुरी आए तो कोतवाली पुलिस ने पकड़ लिया और परिजनों को सौंप दिया।


हीरो बनने के साथ मुंबई घूमने की थी चाहत
पुलिस पूछताछ में पता चला कि तीनो किशोरों का पढ़ाई में मन कम है और इसी कारण से इनके माता-पिता इनको फटकार लगाते हैं। इसी से परेशान होकर यह तीनों मुंबई जाना चाहते थे। वहां पर घूमना व हीरो बनने के फेर में तीनों किशोर बुधवार की शाम हॉस्टल से गायब हुए और शिवपुरी से ट्रेन में सवार होकर गुना पहुंच गए थे। गुना स्टेशन पर तीनों रात भर रुके और किसी मुंबई जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहे थे, लेकिन जब वहां की पुलिस की नजर इन पर पड़ी तो ये ट्रेन में सवार होकर वापस शिवपुरी आ गए और यहां आते ही पुलिस ने पकड़ लिया और परिजन के हवाले कर दिया।

घटना में हॉस्टल प्रबंधन की लापरवाही आई सामने
बताया जा रहा है कि सुरक्षा को लेकर हॉस्टल में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, लेकिन पुलिस ने हॉस्टल में लगे सीसीटीवी कैमरे देखे तो वह खराब निकले और पता चला कि हॉस्टल में रहकर पढ़ने वाले बच्चों की देखरेख के लिए भी पर्याप्त स्टाफ नहीं है। ऐसे में इस घटना के बाद से हॉस्टल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लग गए हैं। साथ ही यह बात भी सामने आई है कि इन किशोरों में शामिल एक छात्र पूर्व में एक अन्य हॉस्टल में रह चुका है और वहां से 28 मई 2025 को तीन अन्य छात्रों को साथ लेकर भाग गया था। उसके बाद उसे उस हॉस्टल से बाहर कर दिया और इस बार जी घटना हुई, उसमें भी वही छात्र अपने साथ दो किशोरों को लेकर गया था।

एसपी ने किया था 10 हजार का इनाम घोषित
हॉस्टल से एकाएक गायब हुए तीन किशोरों के मामले में जहां पुलिस ने अज्ञात पर अपहरण का मामला दर्ज कर लिया था, वही मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अमन सिंह राठौड़ ने भी मामले में सुराग देने वाले को 10 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की थी। अब यह इनाम पुलिस को दिया जाएगा।

तीनो किशोरी की सूचना गुना में होने की मिली थी। इसके बाद से पुलिस उन पर नजर रखे हुए थी। पुलिस से बचने के लिए ये किशोर फिर से शिवपुरी आने वाली ट्रेन में बैठकर आ गए और पुलिस ने इनको पकड़कर परिजन के हवाले कर दिया है। तीनों मुंबई में घूमने के लिए जाने के लिए गुना
में ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। 
कृपाल सिंह राठौड़, टीआई, कोतवाली