शिवपुरी। शिव की पुरी शिवपुरी जल्द ही एक ऐतिहासिक आध्यात्मिक महोत्सव की साक्षी बनने जा रही है। श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी श्री नीलमणि दास जी महाराज खेड़ापति दरबार पीठाधीश्वर ने एक प्रेस वार्ता के माध्यम से 1000 सहस्त्र चंडी महायज्ञ और श्रीमद् भागवत कथा के भव्य आयोजन की घोषणा की है। यह आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टि से बल्कि सामाजिक सरोकार के लिहाज़ से भी प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है।
झांसी रोड पर सजेगा दरबार, उमड़ेगा संतों और राजनेताओं का रेला
स्वामी जी ने बताया कि आगामी 19 से 25 मार्च तक झांसी रोड स्थित हवाई पट्टी के पीछे, नर्सरी ग्राउंड में इस विशाल आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विश्व विख्यात कथावाचक श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज (वृंदावन) होंगे, जिनके मुखारविंद से भक्त भागवत अमृत का पान करेंगे।
आयोजन की महत्ता का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे दिग्गज व्यक्तित्वों के शामिल होने की संभावना है।
धर्म के साथ सेवा, 11 निर्धन कन्याओं का होगा पाणिग्रहण संस्कार
इस महोत्सव की सबसे बड़ी विशेषता इसका मानवीय पक्ष है। स्वामी नीलमणि दास जी ने प्रेस वार्ता में भावुक होते हुए कहा कि भक्ति तब पूर्ण होती है जब वह सेवा से जुड़ती है। इसी संकल्प के साथ 26 मार्च को 11 निर्धन कन्याओं का भव्य सामूहिक विवाह संपन्न कराया जाएगा। संस्था द्वारा इन कन्याओं के गृहस्थ जीवन की शुरुआत के लिए आवश्यक उपहार और आशीर्वाद की विशेष व्यवस्था की गई है।
कार्यक्रम की रूपरेखा तय पदयात्रा से विवाह तक
मोहित दास जी महाराज की उपस्थिति में जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार, उत्सव का आगाज़ 11 मार्च को बलारी माता मंदिर से निकलने वाली भव्य पदयात्रा से होगा। इसके बाद 18 मार्च को माता राजेश्वरी दरबार से विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें हजारों की संख्या में मातृशक्ति शामिल होगी। 19 मार्च से नियमित रूप से दोपहर में कथा और रात्रि में भजनों की गंगा बहेगी।