शिवपुरी। माध्यमिक शिक्षा मण्डल की बोर्ड परीक्षाओं के तहत गुरुवार को जिले में एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला। जहाँ हाईस्कूल (10वीं) के संस्कृत के पेपर में 18,367 परीक्षार्थियों का विशाल जनसमूह उमड़ा, वहीं हायर सेकेंडरी (12वीं) के मनोविज्ञान विषय के लिए पूरे जिले में महज एक परीक्षार्थी नामांकित रहा।
जिले के 66 केंद्रों पर आयोजित हुई इन परीक्षाओं में कहीं भी नकल का कोई प्रकरण दर्ज नहीं हुआ। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) और डीपीसी (DPC) सहित उड़नदस्तों ने शहर से लेकर रन्नौद और खनियाधाना तक के केंद्रों का सघन निरीक्षण किया।
जिला शिक्षा अधिकारी विवेक श्रीवास्तव ने शहर के व्हीटीपी उमावि, बाल शिक्षा निकेतन, हैप्पी डेज, सीएम राइज, तात्या टोपे फिजिकल सहित आईपीएस केन्द्र का निरीक्षण किया। जबकि डीपीसी दफेदार सिंह सिकरवार के साथ एपीसी उमेश करारे व एपीसी अतर सिंह राजोरिया की टीम ने कन्या उमावि आदर्श नगर, आईपीएस झींगुरा, तात्या टोपे फिजिकल कॉलोनी व बाल शिक्षा निकेतन केन्द्र का निरीक्षण किया।
इधर जिला परीक्षा प्रभारी राजा बाबू आर्य ने उमावि रन्नौद, सुभाष निकेतन रन्नौद, मावि मायापुर, उमावि कन्या खनियाधाना, नंदीश्वर हाईस्कूल चेतनबाग व मॉडल उमावि खनियाधाना सहित आचार्य विद्यासागर पब्लिक स्कूल खनियाधाना केन्द्र का निरीक्षण किया।
इधर 9वी-11वी के प्रश्न पत्र अभिरक्षा केन्द्र गठित
इन दोनों परीक्षाओं के बीच बोर्ड पैटर्न पर ही 23 फरवरी से 9वीं व 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं भी प्रारंभ हो रही हैं। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी विवेक श्रीवास्तव ने जिले में 8 प्रश्न पत्र अभिरक्षा केन्द्र गठित किए हैं।
जिनमें कन्या उमावि सदर बाजार शिवपुरी, सांदीपनी उमावि कोलारस, बदरवास, पोहरी, खनियाधाना व नरवर सहित उत्कृष्ट उमावि पिछोर व करैरा शामिल हैं। प्रश्नपत्र अभिरक्षा केन्द्र प्रभारी संबंधित स्कूलों के प्राचार्य रहेंगे। इनको डीईओ ने बोर्ड द्वारा जारी आवश्यक निर्देशों से अवगत करा कर अमल के निर्देश दिए है।