Shivpuri में बेटी की शादी की खुशियां गम में बदली, बारातियों से भरी लोडिंग वाहन पलटी

Adhiraj Awasthi

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले रिछाई मोड़ पर गुरुवार की दोपहर एक लोडिंग वाहन से भरी बारात अनियंत्रित होकर पलट गई, वहीं इस लैंडिंग में मौजूद 12 बाराती घायल हुए हैं तथा सभी घायलों को शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

जिनमें 2 साल की मासूम बच्ची समेत महिलाएं और पुरुष शामिल हैं। घायलों को तत्काल उपचार के लिए पोहरी के स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद कुछ गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जहां उनका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार शादी में शामिल होने जा रही बदरवास की रहने वाली 56 वर्षीय रेखा सेन पत्नी चिरौंजी सेन ने बताया कि हम सभी लोग बदरवास कस्बे से लोडिंग वाहन में सवार होकर कराहल गांव शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। कि उनकी बेटी रानी की शादी थी। लड़के पक्ष ने कराहल स्थित अपने गांव में कार्यक्रम रखा था। दुल्हन कार से पहले ही रवाना हो चुकी थी, जबकि बाकी परिजन लोडिंग वाहन से जा रहे थे।

रास्ते में रिछाई मोड़ पर वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। हादसे में घायल होने वालों में 2 वर्षीय रिया सेन पुत्री रवि सेन, रवि सेन उम्र 25 साल, रेखा सेन उम्र 56 साल, शिमला धाकड़ उम्र 35 साल, नरेंद्र बाथम उम्र 26 साल, महेंद्र सिंह जाटव उम्र 56 साल, आशा सेन उम्र 35 साल, सुमन सेन उम्र 35 साल, महेश सेन उम्र 50 साल, राजू सेन उम्र 45 साल, शिवानी सेन उम्र 22 साल और मनोज सेन उम्र 39 साल शामिल हैं।