Shivpuri के सदर बाजार कन्या स्कूल में बोर्ड परीक्षाओं में चीटिंग कराता हुआ युवक,वीडियो वायरल

Adhiraj Awasthi

शिवपुरी। शिवपुरी शहर के सदर बाजार स्थित शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय में बोर्ड परीक्षा ओं में स्कूल की बाउंड्री पर चढ़कर रोज छात्राओं का नकल करवाता हैं चीटिंग, वहीं युवक की सोशल पर वीडियो भी बड़ी ही तेजी से वायरल हो रही हैं, फिर भी प्रशासन इसके खिलाफ कार्यवाही करने में असमर्थ हैं।

प्रतिदिन का बना सिलसिला
स्थानीय लोगों का कहना हैं कि यह युवक बेखौफ होकर स्कूल की ऊंची बाउंड्री वॉल पर चढ़ जाता है और वहां से छात्राओं को नकल की पर्चियां अंदर पहुंचाता है। बताया जा रहा है कि यह सिलसिला पिछले कई दिनों से लगातार चल रहा है, लेकिन स्कूल प्रबंधन या वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।

कन्या विद्यालय होने के कारण यहाँ सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता होनी चाहिए, लेकिन युवक का इस तरह रोज बाउंड्री पर चढ़ना न केवल परीक्षा की गोपनीयता को भंग कर रहा है, बल्कि छात्राओं की सुरक्षा पर भी सवालिया निशान खड़े कर रहा है। बाउंड्री पर चढ़कर नकल करवाने की यह गतिविधि आसपास से गुजरने वाले राहगीरों के लिए भी चर्चा का विषय बनी हुई है।

प्रशासनिक मौन पर हैरानी
हैरानी की बात यह है कि परीक्षा केंद्र पर तैनात पर्यवेक्षक और पुलिस बल की मौजूदगी के बावजूद यह युवक बेरोकटोक अपने काम को अंजाम दे रहा है। स्थानीय नागरिकों ने शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन से मांग की है कि ऐसे तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा बढ़ाई जाए ताकि मेहनत करने वाले छात्रों का भविष्य प्रभावित न हो।