करैरा। शिवपुरी जिले के करैरा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। करैरा के लोगों के भरोसे इलाज करते करते एक नटरलाल डॉक्टर लोगो की जेब साफ कर दिया। करैरा के इस बंगाली बाबा पर 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप है। यह डॉक्टर करैरा से अपनी बोरिया बिस्तर उठाकर दीपावली की जगमग रात से फरार हो गया और लोगों की दीपावली काली कर गया। करैरा पुलिस इस फरार नटवरलाल डॉक्टर का लगातार साइबर पीछा कर रही थी बीते रोज इस डॉक्टर की सटीक लोकेशन पुलिस के हाथ लगी और जैसे ही इस बंगाली बाबा ने मथुरा के एक मंदिर पर मत्था टेका वैसे ही पुलिस ने इसे उठा लिया,पढ़िए अब पूरी विस्तृत खबर शिवपुरी समाचार डॉट कॉम पर......
करैरा कस्बे में बंगाल का रहने वाला झोलाछाप डॉक्टर बबलू सालो से इलाज कर रहा था। लोगों का विश्वास जीतने के बाद इस डॉक्टर ने लोगो को अपने भरोसे में लेना शुरू कर दिया। अलग अलग लोगो से लैब खोलने के नाम पर पार्टनरशिप के रिलेशन पर पैसा लेना शुरू कर दिया। इस बंगाली डॉक्टर ने लोगों पर भरोसे का जादू करते हुए कस्बे के प्रतिष्ठित नागरिकों और व्यापारियों से अलग-अलग बहाने बनाकर लाखों रुपये उधार लिए।
दीपावली की रात हुआ था रफूचक्कर
ठगी की रकम जमा करने के बाद, आरोपी बबलू दीपावली की रात का फायदा उठाकर अपनी पत्नी के साथ चुपचाप फरार हो गया। त्योहार की अगली सुबह जब कर्जदारों ने उसे तलाशना शुरू किया, तो क्लिनिक और घर पर ताला लटका मिला। नवंबर माह में पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था।
इन लोगों को बनाया निशाना
ठगी के शिकार होने वालों में सुरेश चंद्र, मुकेश अहिरवार, अखिलेश जाटव, प्रमोद चौरसिया, अनुराग पाठक, आदित्य चौहान, बलवंत सिंह कश्यप, राधा रानी ज्वेलर्स, पवन पांडेय, रामदेव भगत, कामता प्रसाद, भगवत और संतोष जैसे कई नाम शामिल हैं। इन सभी से कुल मिलाकर उसने 40 लाख रुपये ऐंठ लिए।
सर्विलांस और श्रद्धा ने पहुँचाया जेल
फरार होने के बाद आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था, लेकिन पुलिस की साइबर सेल उसे सर्विलांस पर रखे हुए थी। जैसे ही वह दर्शन करने के लिए मथुरा-वृंदावन पहुँचा, पुलिस को उसकी सटीक लोकेशन मिल गई। करैरा पुलिस की टीम ने तत्काल दबिश देकर उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से ठगी गई रकम की बरामदगी के प्रयास कर रही है।