Shivpuri News, रहस्यमयी हत्याकांड, न लूट, न दुश्मनी फिर किसने सोती हुई विवाहिता को उतारा मौत के घाट

Adhiraj Awasthi

नरेन्द्र जेन @ मायापुर। शिवपुरी जिले के पिछोर अनुविभाग के मायापुर थाना सीमा में निवास करने वाली एक विवाहिता की हत्या की खबर मिल रही है। इस ब्लाइंड मर्डर की शुरुआती जांच में पुलिस को कत्ल का कारण बेसुराग मिला है,पुलिस को जांच में दुश्मनी के निशान नहीं मिले फिर भी विवाहिता के चेहरे पर धारदार हथियार से वार क्यों किए गए यह सवाल मिला हैं,घर मे न ताला टूटा,न चोरी हुई लेकिन खटिया पर विवाहिता की लाश मिली है,पुलिस को प्रथम जांच में महिला का बलात्कार होने के भी सबूत नही मिले है,आखिर क्या था कातिल का कत्ल करने का मकसद,पुलिस अब इस अंधे हत्याकांड में इन सवालो के जवाब तलाश कर रही है।  

मायापुर थाना सीमा में आने वाले पडौरा गांव में विवाहिता कामता बाई पत्नी जसरथ आदिवासी उम्र 37 साल निवासी ग्राम लोटन का पति मजदूरी के सिलसिले में अक्सर बाहर रहता है, जिसके चलते कामता अधिकतर अपने मायके पड़ोरा में ही मां प्रेमा बाई पत्नी देवीलाल आदिवासी उम्र 60 साल के साथ रहती है। वह वर्तमान में भी अपने मायके में ही थी। 26 फरवरी की रात प्रेमा बाई और कामता शाम को गांव में लाखन आदिवासी के बेटे देवेंद्र शादी समारोह के दौरान तेल व मंडप के कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं।

कामता रात में वहां से लौट कर घर आ गई, जबकि उसकी मां प्रेमा शादी समारोह में ही रह गई। रात करीब 11 बजे जब प्रेमा लौटकर घर आई तो उसने अपनी बेटी को आवाज दी, परंतु उसने कोई प्रति उत्तर नहीं दिया, इस पर प्रेमा ने पास जाकर देखा तो कामता खटिया पर मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पीएम के लिए भिजवाया। पीएम के बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। मृतिका सिर, चेहरे और गर्दन पर किसी धारदार हथियार से प्रहार किए गए हैं।

चोरी हुई न लूट, न किसी से कोई झगड़ा
एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा का कहना है कि घटना के दौरान न तो घर में कोई चोरी हुई है और न ही कोई लूट हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि घर में सिर्फ मां-बेटी अकेली हैं और उनका किसी से कोई विवाद भी नहीं है। एसडीओपी शर्मा के अनुसार महिला के साथ दुष्कर्म के संबंध में भी पड़ताल करवाई गई, परंतु डाक्टर का कहना है कि ऐसी कोई घटना महिला के साथ नहीं हुई है। बिना किसी ठोस सुराग के पुलिस अब केवल मुखबिर तंत्र और लोकल इनपुट पर टिकी है।