करैरा। शिवपुरी जिले के करैरा अनुविभाग के अमोला थाने सीमा मे आने वाले सलैया गांव में एक पिता को अपने बेटे की खुशी से अधिक अपना ईगो अधिक प्यारा लगा,इस कारण उसने बिना कुछ सोचे समझे गोली काण्ड कर दिया। मामला दो पडौसियो मे रास्ते का विवाद का था,इस विवाद में सुघर सिंह लोधी नाम के व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से पड़ोसन रानी सेन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।
सलैया गांव में निवास करने वाले सुघर सिंह के घर में इन दिनों उत्सव का माहौल था। ठीक 13 दिन बाद, यानी 12 मार्च को उसके इंजीनियर बेटे का विवाह होना तय था। घर में मंगल गीत गाए जा रहे थे और मेहमानों के स्वागत की तैयारियां चल रही थीं,लेकिन इस गोलीकांड मे मंगल गीतो की आवाज आने वाले में अब सन्नाटा हैं।
हवाई फायर से दहशत, फिर सीधे दागी गोलियां
सुघर सिंह लोधी और उसके पड़ोस मे रहने वाले देवेंद्र जैन के बीच रास्ते को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। इस विवाद के क्रम में दोनों के बीच कई बार मुंहवाद हुए हैं। इसी के चलते शुक्रवार को शाम करीब 4:00 बजे एक बार फिर दोनों के बीच मुहवाद हुआ। इसी मुंह बाद में सुघर सिंह अपने घर के अंदर गया और अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर बाहर निकला। पहले तो उसने हवाई फायर कर दहशत फैलाने का प्रयास किया, लेकिन जब उसका इससे भी मन नहीं भरा तो उसने सामने खड़ी देवेंद्र सेन की पत्नी रानी सेन को टारगेट करते हुए दो गोलियां चलाई। एक गोली महिला के पेट में जाकर लगी, जबकि एक गोली पैर में लगी जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ी।
पुलिस ने महिला की उपचार के लिए शिवपुरी मेडिकल कालेज भिजवाया, जहां महिला की गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टर ने उसे ग्वालियर रेफर कर दिया। आरोपित सुघर सिंह लोधी महिला को गोली मारने के बाद मौके से फरार हौ गया है। पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के हर संभव प्रयास कर रही है।
एसडीओपी करैरा डा.आयुष जाखड़ का कहना
वहीं इस संबंध में एसडीओपी करैरा डा. आयुष जाखड़ का कहना है कि दोनों पक्षों में रास्ते को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा था। इसी विवाद के चलते शुक्रवार शाम को हुए मुंहवाद के बाद एक पक्ष ने लाइसेंसी बंदूक से दूसरे पक्ष को गोली मार दी। घायल महिला को उपचार के लिए मेडिकल कालेज भिजवाया गया है। घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। हम उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रहे हैं।