शिवपुरी। शिवपुरी माधव टाइगर रिजर्व में आज सुबह 9 बजे बांधवगढ़ की महारानी का शिवपुरी में गृह प्रवेश हो चुका है। माधव टाईगर रिजर्व के सीसीएफ उत्तम चंद शर्मा के अनुसार इस मादा टाइगर की उम्र 3 साल है और इस लेडी टाइगर को मध्य रेंज में छोड़ा गया है। अब शिवपुरी में मादा टाइगरों की संख्या 4 हो गई है,और टोटल टाइगरों की संख्या 6 हो और 2 शावक है।
शिवपुरी जिले को पर्यटन की दिशा में आगे बढाने के लिए क्षेत्रीय सांसद और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के लगातार प्रयास चल रहा है। शिवपुरी टाइगर रिजर्व में मादा टाइगरों की संख्या बढने के कारण टाइगरों की संख्या में बढोतरी होगी।
बांधवगढ़ की लेडी टाइगर का हुआ गृह प्रवेश
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से एक 3 साल की मादा टाइगर को शिवपुरी लाया गया। इस मादा टाइगर को आज 27 दिसंबर की सुबह करीब 9 माधव टाइगर रिजर्व शिवपुरी की मध्य रेंज में यह मादा टाइगर छोड़ी गई है। इसी के साथ बाहर से लाकर शिवपुरी में बसाए गए टाइगरों की कुल संख्या 6 हो हो गई है और शिवपुरी की धरा पर जन्मे 2 शावकों सहित टाइगरों की संख्या 8 हो गई है।
शावकों का जन्म हुआ
दो साल पहले लाई गई पहली मादा टाइगर एमटी-3 ने दो शावकों को जन्म दिया था। टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने 17 सितंबर 2024 को एक शावक की तस्वीर जारी करके सूचना दी और दो शावकों का जन्म बताया। अब यह शावक बड़े हो चुके हैं। इसके बाद और शावकों का जन्म हुआ अथवा नहीं, इसकी प्रबंधन की तरफ से सूचना जारी नहीं हुई।
26 साल बाद शिवपुरी में टाइगर की वापसी
10 मार्च 2023 को तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक नर और एक मादा टाइगर को छोड़ा था। इसी के साथ शिवपुरी में 26 साल बाद टाइगर की वापसी हो गई थी। इन दोनों में बांधवगढ़ की मादा टाइगर एमटी-3 और सतपुड़ा से नर टाइगर एमटी-2 शामिल थे। फिर 14 मार्च 2023 को फना की दूसरी मादा टाइगर को बाड़े में रखने के बाद छोड़ा गया था। उस समय यह नेशनल पार्क था।