करैरा। शिवपुरी जिले के करैरा अनुविभाग के भौंती थाना सीमा में निवास करने वाली एक युवती को उसके मंगेतर ने फंदे से लटका कर दूसरी मंजिल से फेंक दिया है। इससे युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि युवती की 2 साल पहले सगाई हुई थी अब लड़के वालो ने सगाई तोड दी। युवती ने भौंती थाने में एफआईआर कराने का प्रयास किया था लेकिन भौंती थाना पुलिस ने युवती और उसके परिजनों को भगा दिया था।
जानकारी के जानकारी के भौंती थाने के ग्राम र्तिधारी हरपुरा निवासी स्वरूपी लोधी सोमवार को मंगेतर के दो मंजिला घर से संदिग्ध हालत में गिरी मिली है। मां रामदेवी लोधी का कहना है कि बेटी की सगाई चनखाई गांव में दो साल पहले हुई थी। अब लड़के वाले ब्याह करने से इनकार कर रहे हैं। बेटी के साथ एफआईआर दर्ज कराने भौंती थाने पहुंचे। पुलिस ने सुनवाई नहीं की। लड़की ने मंगेतर के घर जाने की बात कही तो टीआई ने कहा कि जाने दो, जहां जाना है।
रामदेवी का आरोप है कि पता नहीं बेटी के साथ क्या हुआ। उसे फांसी लगाकर दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। वहीं घायल स्वरूपी लोधी का कहना है कि एफआईआर के लिए भौंती थाने गए थे। मैंने कहा कि सुनवाई नहीं हुई तो लड़के के घर चली जाऊंगी। लड़के के घर गई थी, जहां मुझे फांसी से लटका दिया और नीचे फेंक दिया।
स्वरूपी ने रामजीत लोधी, रामेश्वरी लोधी, उमेश लोधी और अंकेश लोधी पर आरोप लगाए हैं। इधर घटना स्थल का वीडियो सामने आया है। मंगेतर के घर के आगे स्वरूपी घायल हालत में अचेत पड़ी थी। टीआई ने घायल को इलाज के लिए उठाना चाहा तो रोकने लगे। आखिरकार पुलिस ने जबरन घायल को एंबुलेंस में बिठाकर अस्पताल पहुंचाया।