SHIVPURI NEWS: शहर मे लगा ट्रेक्टरो पर प्रतिबंध, किसानों के लिए यह रूट 24x7 खुला रहेगा

Bhopal Samachar

शिवपुरी। शिवपुरी शहर की में बढ़ती यातायात के दबाव को कम करने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। दो दिन पूर्व यातायात पुलिस ने शिवपुरी शहर में माल ढोने वाले ट्रैक्टर सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक प्रतिबंधित कर दिए थे। आज शहर को पूर्ण नो जोन ट्रैक्टर में कन्वर्ट कर दिया है। अब किसानों के ट्रैक्टर भी शहर की सडको पर दिखाई नहीं देंगे,लेकिन किसानों के लिए पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर ने रूट प्लान कर दिया,किसानो के ट्रेक्टर इस तय शुदा रास्ते से शहर में 24 घंटे प्रवेश कर सकते है।

किसानो के ट्रैक्टरों को शहर में प्रवेश बंद करने से पूर्व यातायात थाना प्रभारी कृषि उपज मंडी पिपरसमा पहुंचे और किसानों से कहा कि शहर में बढते यातायात दबाव के कारण ट्रेक्टर ट्रॉली को शहर में प्रवेश नहीं दिया जाऐगा। ट्रेक्टर जो शहर में घूम रहे है,उनसे एक्सीडेंट हो रहे है। सबसे बड़ी है,कि जो ट्रैक्टर चालक है वो नये युवा लड़के है, जिन पर लाइसेंस भी नहीं है।

आप इस प्रकार शहर मे कर सकते है प्रवेश
यातायात प्रभारी ने किसानों को बताया कि आप मंडी में बेचकर पेमेंट लेने और खरीदारी करने शहर मे जाते है तो आपके लिए एक रूट चिन्हित किया है। आप सभी शहर के बाईपास पर पुराने टोल टैक्स से होते हुए व्हीटीपी वाली रोड से शहर में प्रवेश कर सकते है। आप अपने ट्रैक्टर को पुरानी शहर वाली अनाज मंडी में पार्क कर और अपना काम करे। अपना पेमेंट ले और खरीदारी करने के लिए शहर में टेक्टर को ना ले जाए,यही छोड़कर जाए और अपनी खरीदारी कर वापस अनाज मंडी आए और इसी रूट से शहर से वापस निकल जाए। जिसको ग्वालियर की ओर जाना है वह बाईपास से होते हुए थीम पर पर आ जाए। आप बाजार जाए अपना समान खरीदे,सामान अधिक है तो ऑटो से अनाज मंडी तक आ जाए। आपकी और शहर की यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस अधीक्षक साहब ने यह निर्देश दिए। आपका यह रूट 24 घंटे चालू रहेगा।

मैकेनिक की दुकान भी शहर बहार है
यातायात प्रभारी ने बताया कि आप की मैकेनिक की दुकान भी शहर के बाहर है। अधिकांश दुकानें झांसी तिराहे से लेकर गुना बाईपास तक है। यह रूट प्रतिबंधित नही है झांसी तिराहे से आगे शहर में किसी भी प्रकार के ट्रैक्टर का प्रवेश नहीं है। इधर ग्वालियर बाईपास से शहर में ट्रैक्टर प्रवेश नहीं होगें। वही पोहरी की ओर से घोडा चौराहे से प्रवेश नहीं होंगे और झांसी रोड पर काली माता मंदिर से ट्रैक्टर प्रवेश नहीं कर सकेगा।