SHIVPURI NEWS: झांसी लिंक रोड पर युवक का एक्सीडेंट, शरीर से गर्दन अलग हो गई

Bhopal Samachar

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के देहात थाना सीमा में स्थित झांसी लिंक रोड पर एक बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक के दो टुकड़े हो गए और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। देहात थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, शिवपुरी के ग्राम कोटा निवासी राजपाल उम्र 19 साल पुत्र छद्धि आदिवासी की सड़क हादसे में मौत हो गई। डायल 108 एंबुलेंस से मृतक को जिला अस्पताल शिवपुरी लाया गया। मृतक के सिर का ऊपरी हिस्सा निकलकर अलग हो गया था। हेलमेट होता, तो संभवत राजपाल की जान बच सकती थी।

हादसा 13 अक्टूबर की रात करीब 10:30 बजे हुआ। घटना के वक्त मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। मंगलवार की सुबह मृतक की शिनाख्त राजपाल आदिवासी के रूप में हुई।