SHIVPURI NEWS - शहर की जनता के साथ भेदभाव, बोल रहे है गायत्री शर्मा के विकास के आंकड़े, फिर फसी

Bhopal Samachar

काजल सिकरवार  ऑडिट  @ शिवपुरी। शिवपुरी नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने अपना विकास कार्य जनता में लाना शुरू कर दिया है। गायत्री शर्मा ने नगर पालिका शिवपुरी के विकास कार्य का लेखा जोखा पोस्ट किया है। इस विकास की एक्सेल शीट में कुल 82 करोड़ के काम का हिसाब किताब बताया है,वही पिछले 3 साल में 27 करोड़ के कामो का पूर्णता होने का हवाला दिया है। लेकिन इस विकास की एक्सेल शीट का आडिड करे तो सिंधिया के शहर की जनता के साथ नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने भेदभाव किया है।

नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने राजधर्म का पालन अर्थात सभी नागरिकों को एक समान दृष्टि से नही देखा है। शहर के वार्ड क्रमांक 23 में पिछले 3 साल में मात्र 17 लाख 42 हजार 604 रुपए का काम पूर्ण कराए है,इस वार्ड के पार्षद कांग्रेस के कादर खान उर्फ बबलू है। वही 20 नंबर वार्ड में पिछले 3 साल 18 लाख 30 हजार 348 रुपए का काम कराए है इस वार्ड के पार्षद भाजपा के विजय बिंदास है। शहर के वार्ड क्रमांक 14 में 18 लाख 37 हजार 992 रुपए के काम पूर्ण कराए है वार्ड क्रमांक 14 के पार्षद भाजपा के सुधीर आर्य है।

इसी प्रकार कांग्रेस के टिकट से जीते और भाजपा में शामिल हुए मक्खन आदिवासी के वार्ड क्रमांक 16 में 18 लाख 29 हजार के काम पूर्ण हूुए है। शहर के वार्ड क्रमांक 4 में  30 लाख 80 हजार 155 रुपए के काम पूर्ण हुए है इस वार्ड के पार्षद कांग्रेस के संजय गुप्ता उर्फ पप्पू है। कांग्रेस की पार्षद मोनिका सीटू सडैया के वार्ड क्रमांक 6 में पिछले 3 साल में मात्र 20 लाख 12 हजार 766 रुपए का काम करया हैं। वार्ड क्रमांक 33 की पार्षद रविना है इस वार्ड में 20 लाख 12 हजार 766 का काम हुआ है। अगर इन वार्डो की विकास की बात करे तो इन सभी वार्डो में तीन साल में 30 लाख से कम के काम हुए है।

अब दूसरे आंकड़ों की बात करे यह आंकड़े चीख चीख कर बोल रहे है कि शहर के नागरिकों के मौलिक अधिकार अर्थात विकास को छिना गया है। शिवपुरी में सबसे अधिक काम शहर के वार्ड क्रमांक 37 में हुआ है इस वार्ड के पार्षद गौरव सिंघल निर्दलीय रूप से चुनाव जीत कर आए थे और फिर भाजपा में शामिल हो गए और नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा के पीआईसी मेंबर रहे है,फिर बाद में इनको गायत्री शर्मा ने पीआईसी मेंबर से हटा दिया और यह विरोधी हो गए। गौरव सिंघल के वार्ड में 1 करोड़ 76 लाख 24 रुपए के काम 3 साल में पूर्ण हुए है।

वही शहर के वार्ड क्रमांक 8 में 1 करोड 60 लाख 32 हजार 380 के काम हुए है इस वार्ड के पार्षद प्रदीप शर्मा भाजपा के पार्षद है इससे पूर्व यह कांग्रेसी थे लेकिन यह सिंधिया सरकार के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे। इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 27 में 1 करोड़ 55 लाख 6300 रुपए के काम पिछले 3 साल में पूर्ण हुए है,इस वार्ड की पार्षद ममता राजू बाथम है और भाजपा के टिकट से चुनाव जीती है। शहर के वार्ड क्रमांक 3 में 1 करोड 42 लाख 73 हजार 517 रुपए के काम पर्ण हुए है इस वार्ड की पार्षद दिप्ती भानू दुबे है और भारतीय जनता पार्टी के टिकट से चुनाव जीती है। वही वार्ड क्रमांक 1 में 1 करोड 50 लाख 59 हजार 309 रुपए के काम पूर्ण हुए है ओर इस वार्ड के पार्षद भाजपा के अमरदीप शर्मा है।

इन आंकड़ों पर दृष्टि डाले तो अध्यक्ष की आंखो मे दोष दृष्टि क्लीयर नजर आती है। शहर के वार्ड क्रमांक 17 में जहां 18 लाख से कम का विकास कार्य हुआ है। वही शहर के वार्ड क्रमांक 37 में 1 करोड 76 लाख का काम हुआ है। इन दोनो आकडो पर नजर डाले तो 10 गुना काम वार्ड क्रमांक 37 में किया गया है। अब सवाल यह उठता है कि जहां 25 लाख से भी कम रूपयो का काम स्वीकृत होकर किया गया है वह जनता क्या शिवपुरी नगर पालिका क्षेत्र में निवास नही करती है। क्या इन वार्डों की जनता ने विधायक और सांसद को वोट नहीं किया था। कुल मिलाकर नगर पालिका अध्यक्ष इन आंकड़ों को पोस्ट कर स्वयं ही उलझ गई और पार्षदों ने बगावत क्यों की यह भी अब सामने आने लगा है। 

इन विकासशील वार्डों के पार्षदों गायत्री शर्मा के पीआईसी मेंबर रहे है। इससे स्पष्ट होता है कि केवल गायत्री के किचन कैबिनेट वाले पार्षदों के वार्ड में काम किए गए है। बाकी शहर की जनता के तडपने के लिए छोड दिया गया है।