karera News, पाठक परिवार ने तहसील परिसर में किया आत्मदाह का प्रयास, रिश्वत में प्लॉट की डिमांड

Adhiraj Awasthi

करैरा। शिवपुरी जिले की करैरा तहसील में आज शाम को एक जमीन बंटवारे को लेकर एक रिटायर्ड फौजी की फैमिली ने अपने छोटे-छोटे 2 मासूम बच्चों सहित पेट्रोल डालकर जिंदा लाग लगाने का प्रयास किया,लेकिन मोके पर उपस्थित कर्मचारी और आम जनता ने इस आत्मदाह जैसे कृत्य करने से रोक लिया। फौजी का आरोप था कि उसके पिता की जमीन का बंटवारा नियमानुसार नहीं किया जा रहा है और बंटवारा करने वाले अधिकारी उससे रिश्वत में प्लाट की मांग कर रहे है। वहीं इस मामले में करैरा एसडीएम का कहना है कि बंटवारा नियम अनुसार ही होगा,पीड़ित पक्ष से बातचीत हो चुकी है और बंटवारे की फाइल अभी चल रही है।

जानकारी के अनुसार कमल किशोर पाठक रिटायर्ड फौजी और उसके परिवार ने दिनारा सर्किल के नायब तहसीलदार अशोक श्रीवास्तव की कार्यप्रणाली से दुखी होकर अपने पिता मातादीन पाठक,भाई कमलेश पाठक,पत्नी और अपने दो छोटे छोटे बच्चों को लेकर करैरा तहसील पहुंच गया और पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की लेकिन तहसील में उपस्थित कर्मचारी और जनमानस ने रोक लिया।

कमल किशोर पाठक का कहना था कि उसकी थनरा गांव में पिता और उनके भाइयों की संयुक्त जमीन है। इस जमीन का बटवारा प्रकरण लगा हुआ है,लेकिन अधिकारी और पटवारी इस बटवारे मे पक्षपात कर रहे है,इस जमीन की मुख्य और आगे की जमीन से हमें वंचित रखा जा रहा है हम 1/5 के हिस्सेदार है जमीन का नियमानुसार बंटवारा होना चाहिए,लेकिन बटवारा नियमानुसार नहीं हो रहा है। इस बटवारे के लिए हमसे रिश्वत मे एक प्लॉट की डिमांड की जा रही है।

पाठक परिवार की जमीन का होना है बटवारा

थनरा गांव के रहने वाले बाबूलाल के चार बेटों- द्वारिका प्रसाद, रतिराम, मनीराम, मातादीन और एक बेटी के बीच जमीन के बंटवारा का मामला दिनारा सर्किल की उप तहसील में चल रहा है। नायब तहसीलदार अशोक श्रीवास्तव इस मामले की सुनवाई कर रहे है।   बाबूलाल के बेटे द्वारिका प्रसाद ने जमीन में अपने 1/5 हिस्से का दावा करते हुए मामला दायर किया है। गुरुवार को इसी मामले की सुनवाई तय थी, जिसमें अनावेदक पक्ष से रतिराम, मनीराम, मातादीन और बाबूलाल की बेटी भी मौजूद थे। सुनवाई खत्म होने के बाद मातादीन पाठक के बेटे कमल किशोर और कमलेश ने अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ तहसील परिसर में खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया। उन्होंने आग लगाने का प्रयास किया, लेकिन उपस्थित लोगों ने तुरंत उन्हें पकड़ लिया और समझा-बुझाकर स्थिति को संभाल लिया।

यह बोले एसडीएम अनुराग निगवाल
इस प्रकरण में 5 लोग है,यह सभी बाबूलाल पाठक के बच्चे है,इसी बटवारा प्रकरण में आज यह सभी उपस्थित हुए थे,अभी किसी भी प्रकार के बंटवारे के आदेश नहीं हुए हैं,किसी भी पक्ष के साथ कोई गलत नहीं किया गया है,अभी बटवारा प्रक्रिया चल रही है,किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य नहीं होने दिया जाऐगा।