शिवपुरी। शपथ पत्र पर स्टांप शुल्क 400% बढ़ा दिया है। यह सिर्फ सामान्य वर्ग पर लागू है। इसी को लेकर सपाक्स पार्टी पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के जरिए कहा है कि शपथ पत्र में स्टांप शुल्क दर 50 से बढ़ाकर 200 रु. होने से सामान्य वर्ग पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
जानकारी के मुताबिक सपाक्स पार्टी के पदाधिकारी सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंची। अपर कलेक्टर दिनेश चंद्र शुल्क को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के जरिए कहा है कि मप्र विधानसभा के मानसूत्र सत्र में भारतीय स्टांप (मप्र संशोधन) विधेयक 2025 पारित किया गया है। इस विधेयक में अन्य स्टांप शुल्क के साथ शपथ पत्र में भी 50 रु. के स्थान पर 200 रु. स्टांप शुल्क निर्धारित किया है। यह शुल्क भी केवल सामान्य वर्ग के लिए लागू है। बढ़ाई हुई शपथ पत्र की यह दरें सामान्य वर्ग पर अतिरिक्त बोझ डाला गया है।
इससे अन्य वर्गों के बीच में वर्ग संघर्ष को जन्म देने वाली स्थिति पैदा हो रही है। इसलिए अनुरोध है कि इस विधेयक में शपथ पत्र की बढ़ाई हुई दरों को वापिस लिया जाए अथवा सामान्य वर्ग के साथ-साथ एससी-एसटी एवं ओबीसी के लिए भी समान शुल्क का प्रावधान किया जाए। ज्ञापन के दौरान सपाक्स पार्टी शिवपुरी के जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह सोलंकी, जिला संयोजक महेंद्र कुमार दुबे, जिला कोषाध्यक्ष सूरज जैन, महेंद्र जैन भैय्यन, एडवोकेट रोहित दुबे आदि मौजूद रहे।