SHIVPURI NEWS - नगर सरकार की शांति की पांचवी वार्ता भी विफल, गायत्री शर्मा को बैठक से बैरंग लौटना पडा

Bhopal Samachar

शिवपुरी। शिवपुरी की नगर सरकार में चल रही खींचतान शांत होने को नाम नहीं ले रही है। नगर पालिका में अध्यक्ष और पार्षद एक पटरी पर चलने लगे तो शहर में विकास की बात होगी,लेकिन यहां नगर पालिका में शांति वार्ता का पुन:प्रयास किया गया,लेकिन पांचवी बार यह वार्ता विफल हो गई। पार्षदो ने इस शांति वार्ता का बहिष्कार कर दिया था कि अगर इस बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा आएगी तो हम नही आऐगें। इस बैठक में गायत्री शर्मा पहुंच गई थी,लेकिन पार्षद नहीं पहुंचे,केवल 5 से 7 पार्षद ही बैठक में पहुंचे इस कारण गायत्री शर्मा को बैठक से वापस जाना पडा।

नगर पालिका मे उपजे इस विवाद को खत्म करने के लिए यह पाचवा प्रयास था,लेकिन अब पार्षद साथ बैठने को भी तैयार नहीं हुए,सबसे पहले सर्किट हाउस में भारतीय जनता पार्टी शिवपुरी के अध्यक्ष जसवंत जाटव ओर शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन ने शिवपुरी नगर पालिका के पार्षदों के साथ बैठक की थी। दूसरी बैठक कलेक्ट्रेट में कलेक्टर शिवपुरी रविन्द्र चौधरी और जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव के साथ की गई।तीसरा प्रयास ग्वालियर के जयविलास पैलेस में केन्द्रीय ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पार्षदों के साथ वन टू वन चर्चा की थी,उसके बाद शिवपुरी के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर,भाजपा जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव,केन्द्रीय मंत्री के निज सहायक सचिव पुरुषोत्तम पाराशर के साथ पार्षदों के साथ वार्ता की थी,अब पांचवी वार्ता  सोमवार को शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन ने अपने कोल्ड स्टोरेज पर भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव के साथ सहमति बैठक बुलाई,लेकिन इस बैठक में पार्षदो ने नगर पालिका अध्यक्ष के साथ बैठक करने से मना कर दिया।

दोपहर पहुंची नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा
बताया जा रहा है कि रविवार को इस बैठक को अमलीजामा पहनाया गया था,उसी समय बगीचा सरकार वाले गुट के पार्षदों ने इस बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा के साथ बैठक करने से मना कर दिया था। सोमवार को विधायक देवेंद्र जैन कोल्ड स्टोरेज पर बैठक का आयोजन रखा गया था,इस बैठक में गायत्री शर्मा के विरोधी पार्षद नहीं पहुंचे केवल 5 से 7 पार्षद पहुंचे थे,बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा भी पहुंच गई थी,नाराज पार्षदों को फोन किए गए वह एक ही सुर मे बोले कि वे इस बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष के साथ बैठना नहीं चाहते क्योंकि उनके साथ बैठकर सहमति होती ही नाहीं। इसके बाद विधायक और जिला अध्यक्ष की सहमति के बाद नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा मीटिंग से चली गईं।

नहीं चाहते कैबिनेट मंत्री नगर पालिका में बिखराव हो
क्षेत्रीय सांसद और कैबिनेट मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया नही चाहते है कि उनके संसदीय क्षेत्र में बिखराव हो,शिवपुरी नगर सरकार का तख्तापलट हो,इसलिए वह बार बार बैठक करा रहे है।

बैठक से लौटकर,गायत्री विरोधी पार्षदों की बैठक
पार्षद नीलम बघेल के पति अनिल बघेल ने बताया कि बैठक से लौटे तो शाम 6 बजे सभी पार्षद गौरव सिंघल के कार्यालय पर एकत्रित हुए। विधायक के साथ आयोजित हुई बैठक में जिला अध्यक्ष से सीधा कह दिया है कि वे भगवान की शपथ लेकर आए हैं। अकेला मेरा यह कहना नहीं है।  सभी पार्षद इससे सहमत हैं। इसलिए सबसे पहले बदलाव पर विचार करें। वहीं सांसद प्रतिनिधि रहे रामनी व्यास ने कहा कि नगर पालिका में कई सारी गलत फाइलें बन गई हैं, जिनकी मॉनिटरिंग होनी चाहिए। नगर पालिका अध्यक्ष और उनके पति की कार्यशैली से कोई भी पार्षद सहमत नहीं है। कुछ अन्य पार्षदों ने भी कई तरह के सवाल-जवाब विधायक और भाजपा जिला अध्यक्ष से किए। फिर भी कुछ पार्षद इससे सहमत नजर नहीं आए।

अंत में पहुची नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा
बताया जा रहा है,अंत में शाम के समय नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा विधायक कोल्ड स्टोरेज पर पहुंची,विधायक ने गायत्री को लड्डू खिलाया और गुस्से को शांत करने का प्रयास किया। कुल मिलाकर पांचवी बार शांति वार्ता फैल हो गई,पार्षद अगस्त का इंतजार कर रहे है,अगस्त में नगर सरकार मे बड़ा धमाका हो सकता है।