SHIVPURI NEWS - विवाहिता की आंख का किया गया लिड रिकंस्ट्रक्शन ऑपरेशन, पलक अलग हो गई थी

Bhopal Samachar

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के पोहरी कस्बे के भगवती नगर में रहने वाली एक 24 वर्षीय विवाहिता के पति ने चाकू से हमला कर दिया था। इस हमले में महिला की राईट आँख की पलक अगल कटकर अलग हो गई थी। जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर गिरीश चतुर्वेदी ने इस विवाहिता की आंख की पलक में 50 टांके लगाए है डॉक्टर का कहना था कि पेशेंट की पलक का लिड रिकंस्ट्रक्शन करना पडा है।

जैसा कि विदित है कि पोहरी की विवाहिता के पति छोटू खान पुत्र काले खान  ने उससे उसका मोबाइल मांगा था,महिला ने मोबाइल देने से मना कर दिया,पत्नी के चरित्र पर शक करते हुए पति ने महिला पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में महिला का चेहरा,आंख और प्राइवेट पार्ट तक में गंभीर घाव हो गए थे। महिला को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था।

विवाहिता के चेहरे पर गंभीर कट के निशान थे। चाकू के वार के कारण विवाहिता की राइट साइड की आई की पलक कटकर अलग हो गई थी। वही लेफ्ट आई में गंभी अंदरूनी चोट थी। इस मामले में अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ बीएल यादव ने गंभीरता  दिखाते हुए टांके की सामग्री स्पेशल डिमांड आर्डर जारी कर सप्लायर्स से मंगवाया है।

अस्पताल में पदस्थ नेत्र चिकित्सक डॉ गिरीश चर्तुवेदी ने बताया कि महिला की आंखो की स्थिति गंभीर थी,राइट आई की पलक लगभग कटकर अलग ही हो गई थी। सर्जरी में जो टांके लगाने की सामग्री थी वह अस्पताल में उपलब्ध नहीं थी,हमारे सिविल सर्जन साहब ने तत्काल इस सामग्री की व्यवस्था की और महिला की आंख की लिड रिकंस्ट्रक्शन सर्जरी की गई।

केवल पलक में ही लगभग 50 टांके आए है। यह टांके की सामग्री की यह विशेषता होती है कि टांके कटने के बाद दिखाई नही देते है यह प्लास्टिक सर्जरी जेसी ही एक प्रक्रिया होती है कि पलक का पुन बनना,वही महिला की लेफ्ट आई मे अंदरूनी चोट थी उसको भी आपरेट किया गया है अब उम्मीद है महिला की पलक वास्तविक स्थिति मे आ जाएगी और 90 प्रतिशत तक चांस है कि महिला की आंखों की रोशनी पहले जैसी हो जाए।