SHIVPURI NEWS - सिंधिया के साथ ब्रांह्मण समाज का होली मिलन, पचौरी और मिश्रा भी आएंगे

Bhopal Samachar

शिवपुरी। गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी रणनीति को बनाते प्रचार शुरू कर दिया है। ग्वालियर राजघराने के महाराजा अपने परिवार सहित इस चुनाव में विजयी संकल्प लेकर अपने परिवार सहित उतर चुके है। बीते दिनो में केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने 1 दर्जन से अधिक समाजो के सम्मेलन में शिरकत कर चुके है,वही आज ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में भी सिंधिया आज शामिल होंगे, इस कार्यक्रम में भाजपा के स्टार प्रचारक पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी सहित मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी शामिल होगें।

ब्राह्मण समाज के होली मिलन समारोह आज शाम 9 बजे होटल स्टार गोल्ड में आयोजित होगा,इस कार्यक्रम को लेकर सर्व ब्राह्मण समाज प्रदेश संयोजक और भार्गव समाज के जिलाध्यक्ष राम जी व्यास,पुरुषोत्तम शर्मा जिला अध्यक्ष शिवपुरी सनातन ब्राह्मण समाज,राजेन्द्र दुबे खजूरी जिला अध्यक्ष सनाढ्य ब्राह्मण समाज,महेश शर्मा जिला अध्यक्ष सर्व ब्राह्मण समाज, अरविंद शर्मा ब्राह्मण विवाह सम्मेलन समिति,राजेन्द्र पिपलोदा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सर्व ब्राह्मण समाज, अरुण भार्गव जिला कार्यकारी अध्यक्ष भार्गव समाज, और संजय अवस्थी सरपंच भटनावर ने ब्राह्मण समाज के लोगों से अपील की है,कि इस होली मिलन समारोह में सभी विप्र बंधु अधिक से अधिक संख्या में पधारे। इस कार्यक्रम मे जो सबसे खास बात देखने को मिली है वह यह है कि ब्राह्मण समाज के लगभग सभी संगठन एक बैनर के साथ खडे है।  

यह है अधिकारिक दौरा कार्यक्रम

जारी दौरे के मुताबिक़ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मंगलवार की शाम 5 बजे सीधे कोलारस पहुंचगें जहां वह कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मंगलवार की रात 9 बजे स्टार गोल्ड होटल में आयोजित ब्राह्मण समाज के जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीँ ब्राह्मण समाज के वोट बैंक को साधने के लिए इस आयोजन में मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा और भाजपा के स्टार प्रचारक पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी भी शामिल होंगे। इसके बाद सिंधिया शिवपुरी में ही रात्रि विश्राम करेंगे तो वहीँ दोनों दिग्गज नेता शिवपुरी से मंगलवार की रात ही रवाना हो जायेगे।