कोलारस मे ऑनर किलिंग, प्रेमिका को घर से भगाने आए युवक की लाश मिली, ब्रेकिंग न्यूज

Adhiraj Awasthi

कोलारस। शिवपुरी जिले के कोलारस थाना सीमा में ऑनर किलिंग का मामला समाने आ रहा है,अपनी प्रेमिका को घर से भगाने आए युवक की लाश प्रेमिका के घर के पास खेत मे मिली है। युवक रन्नौद थाना सीमा के नेगमा गांव गांव का निवासी बताया जा रहा है। युवक को बीते रात ही पकड़ लिया था और युवक सहित उसके बुआ के लड़के की मारपीट की गई,दोनों जान बचाकर भाग गए थे लेकिन सुबह युवक की लाश मिली है। युवक के गुप्तांग पर चोट के निशान है और संभवत:उसकी गर्दन की हड्डी भी टूटी है इस कारण ही उसकी मौत हो गई है। मृत युवक के बुआ के लडके ने लडकी के परिजनों पर हत्या के आरोप लगाए है।

Honour Killing in Kolaras: Youth Found Dead After Coming to Take Girlfriend Away

मृतक युवक की पहचान अर्जुन उर्फ गोलू पुत्र भगवान सिंह पाल उम्र 26 साल निवासी नेगमा गांव, थाना रन्नौद के रूप में हुई है। मृतक अर्जुन के बुआ के लडके कल्ला पाल ने बताया कि वह  चंदौरिया मौजा के पास एक जमीन पर बटाई का काम करता है उसके मामा का लड़का जो पेशे से ड्राइवर है वह भी मेरे एक पास की जमीन भी उसने बटाई पर ले रखी थी। वह कभी कभी मेरे पास आ जाया करता था।

कल्ला पाल ने बताया कि उसने लगभग 6 माह पूर्व अपने खेत पर मटर उगाई थी और लेबर इसे तोड़ने आती थी,पास मे रहने वाली एक कुशवाह परिवार की लड़की जिसकी उम्र 20 साल है वह भी लेबर के रूप मे मटर तोड़ने का काम करने आती थी। अर्जुन और इस लडकी के बीच मे प्रेम प्रसंग चालू हो गया था। यह जानकारी मुझे लग गई थी इस कारण मैंने अर्जुन को यहां आने से मना कर दिया था।

परिजनों और ग्रामीणों से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अर्जुन का चंदौरिया मौजा निवासी वर्षा कुशवाह नाम की युवती से प्रेम संबंध था। बताया जा रहा है कि दोनों की पहचान खेतों में काम करने के दौरान हुई थी। युवती मजदूरी का काम करती थी, जबकि अर्जुन भी कृषि कार्य और मजदूरी से जुड़ा हुआ था। दोनों के बीच करीब 4 महीने से प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है।

मोबाइल पर बात होती रही, घरवालों ने लगाया रोक
जानकारी मिल रही है कि दोनों के बीच लगातार बातचीत होती थी और अर्जुन ने युवती को मोबाइल भी दिलाया था। जब युवती के परिजनों को प्रेम संबंध की जानकारी लगी तो उन्होंने अर्जुन के आने-जाने पर रोक लगा दी। इसके बाद भी दोनों का संपर्क पूरी तरह खत्म नहीं हुआ।

एक दिन पहले भागने की बनी थी योजना
सूत्रों के मुताबिक युवती को देखने के लिए लड़के वाले आने वाले थे। इसी बीच अर्जुन और युवती ने भागने की योजना बनाई थी। कल्ला पाल ने बताई रविवार की रात लगभग 2 बजे अर्जुन का मेरे पास फोन आया था और कहा मेरे को फोरलेन पर लेने आ जाओ,मै उसको रात मे लेने गया था तभी रास्ते में आधा दर्जन लठ्ठ धारी लोगो ने हमे घेर लिया इन लोगों मे युवती का पिता दिनेश कुशवाह और भाई लट्टू कुशवाह भी शामिल था। हम दोनो भाग गए थे।

सुबह मिली अर्जुन  की लाश
जानकारी के अनुसार फोरलेन के पास होटल रंग महल के पास सुबह अर्जुन के लाश पडे होने की सूचना मिली हैं,अर्जुन के गुप्तांग के पास चोट और गर्दन टूटने जैसी स्थिति दिखाई दे रही थी। शव की हालत देखकर ग्रामीणों ने सीधे हत्या की आशंका जताई है। हालांकि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ हो सकेगी।

परिजनों ने जताया संदेह, ऑनर किलिंग एंगल भी चर्चा में
मृतक पक्ष का आरोप है कि अर्जुन की मौत सामान्य नहीं, बल्कि प्रेम संबंध के विरोध में की गई सुनियोजित हत्या हो सकती है। गांव में इस घटना को लेकर ऑनर किलिंग की चर्चा भी तेज है,मौके पर पहुंचे कोलारस टीआई ने बताया कि सुबह 10 बजे थाने पर रंग महल  होटल के सामने चंदौरिया मौजा के समीप एक खेत में लाश पड़ी होने की सूचना मिली थी,लाश को पीएम के लिए भेजा जा रहा है और मृतको के बयान लिए जा रहे है।