शिवपुरी। आम आदमी पार्टी द्वारा संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए श्री आयुष गोयल को शिवपुरी (शहर अध्यक्ष) पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिला अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने बताया कि आयुष गोयल लंबे समय से पार्टी के प्रति समर्पित, सक्रिय एवं जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने वाले कार्यकर्ता रहे हैं। उनके अनुभव एवं कार्यशैली को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है।
नवनियुक्त शहर अध्यक्ष आयुष गोयल ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने, संगठन को वार्ड एवं बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा शहर की जन समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का कार्य पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से करेंगे।
पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आयुष गोयल को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं और आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा।