SHIVPURI NEWS - कोलारस में दामाद का राजतिलक,समधी को तीनो गांव ने नकार दिया,पढिए कोलारस के रिजल्ट के अंदर का परिणाम

Bhopal Samachar

एक्सरे ललित मुदगल@ शिवपुरी। कोलारस विधानसभा चुनाव का परिणाम अब सामने आ गया है। अब हार जीत का मंथन चल रहा है कि कौन कहा सबसे वोटो से हारा और जीता है। इसी क्रम में बैजनाथ सिंह यादव के तीनो बेटे अपनी अपनी ससुरालो में हार का सामना करना पडा है। वही महेन्द्र सिंह यादव की ससुराल में अपने जमाई को हाथो हाथ लिया और पोलिंग पर जीत का तिलक लगाया।

जैसा कि विदित है कि कोलारस विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह यादव को 108685 वोट मिले है वही कांग्रेस के प्रत्याशी बैजनाथ सिंह यादव को 57712 वोटो से ही संतोष करना पडा है इस प्रकार महेन्द्र सिंह यादव 50953 वोटो के विशाल मतो से जीत मिली है। इस जीत का ग्वालियर चंबल संभाग की सबसे बड़ी जीत माना जा रहा है।

समधि के साथ नही रही पोलिंग-हार का सामना
इस चुनाव के मतगणना 19 राउंड में संपन्न हुई थी। 19 राउंड की मतगणना में एक भी राउंड कांग्रेस जीत नहीं सकी। वही पोलिंग की बात करे तो कांग्रेस प्रत्याशी बैजनाथ सिंह यादव के बड़े बेटे राजवीर यादव की ससुराल कोलारस विधानसभा के डंगोरा गाँव में है इस गांव की पोलिंग क्रमांक 150 में कांग्रेस चुनाव हारी है। यहां भाजपा को 515 वोट मिले है वही कांग्रेस को 364 वोट मिले है यह पोलिंग भाजपा 151 वोटो से जीती है।

रामवीर यादव की ससुराल भी हारी कांग्रेस
कोलारस विधानसभा के कांग्रेस के चर्चित चेहरे रामवीर यादव कांग्रेस प्रत्याशी बैजनाथ सिंह यादव के मछले बेटे है जो जिनका बदरवास जनपद पर कब्जा है। रामवीर यादव की ससुराल कोलारस विधानसभा के चितारा गांव में हैं इस गांव की पोलिंग क्रमांक 87 पर समधी को हार का सामना करना पडा है। यहा पर भाजपा को 333 वोट मिले है वही कांग्रेस को 226 वोट ही मिले है इस प्रकार यहां 107 वोटो से यहां भाजपा जीती है।

बेटी के साथ नही बहू के साथ रहा गांव
अब बात करते है बैजनाथ सिंह के सबसे छोटे बेटे धर्मवीर यादव की,धर्मवीर यादव की ससुराल भी कोलारस विधानसभा के रामगढ़ गांव में है। इस गांव की पोलिंग क्रमांक 231 और 232 पर भाजपा को 736 और कांग्रेस को 385 वोट प्राप्त हुए हैं। रामगढ़ गांव में भाजपा 351 वोटों से जीती है। रामगढ़ गांव शिवपुरी की जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा अमित यादव का भी गांव है वह इस गांव की बहू है। यह गांव बेटी की ससुराल की ओर नहीं गया अपनी बहू की ओर गया। एक पुरानी कहावत भी है कि बेटी तो पराई होती है इसलिए इस गांव ने अपने समधी से परायों जैसा व्यवहार कर दिया।


दामाद का राजतिलक किया ससुराल ने
वही भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह यादव की ससुराल की टुडयावाद गांव में अपने दामाद का राजतिलक किया है। इस गांव में भाजपा को 509 वोट मिले है और कांग्रेस को 265 वोट मिले है इस प्रकार इस गांव से दामाद साहब 244 वोटो से विजयी हुए है।

कांग्रेस नेता वीरेन्द्र रघुवंशी की जन्मस्थली पर हारी कांग्रेस
कोलारस विधानसभा की चर्चा हो तो कोलारस से विधायक रहे वीरेन्द्र रघुवंशी पर चर्चा ना हो,ऐसा तो हो नहीं सकता। कांग्रेस नेता वीरेंद्र रघुवंशी का गृह गांव गिन्दौरा की पोलिंग क्रमांक 214 पर भाजपा को 347 वोट मिले है वही कांग्रेस को 283 वोटो से ही संतोष करना पडा। यहां भाजपा को 64 वोटों से बढ़त मिली है।

शिवपुरी जिले की राजनीतिक रूप से सबसे ज्यादा ताकतवर पंचायत खतौरा,खतौरा पंचायत भाजपा प्रत्याशी की महेन्द्र सिंह यादव की अपनी पंचायत है वह इस पंचायत में निवास करते है इस पंचायत में महेंद्र सिंह यादव को 1 हजार से अधिक वोटो से जीते है। वही कोलारस विधानसभा के पनिहारी गांव में महेंद्र सिंह यादव 550 वोटो से हारे है यहां महेन्द्र सिंह यादव को मात्र 60 वोट मिले है ओर 610 वोट बहुजन समाज पार्टी को मिले है।

अगर कांग्रेस प्रत्याशी बैजनाथ सिंह यादव की स्वयं की पंचायत अलावदी की बात करे टोटल मिलाकर लिखे तो इस पंचायत से कांग्रेस प्रत्याशी ही जीते है,लेकिन अलावदी पंचायत के दौलतपुर गांव की पोलिंग की बात करे तो यहां से महेंद्र यादव चुनाव में जीते है। वही लुकवासा पंचायत से महेंद्र सिंह को अपनी खतौरा पंचायत से अधिक 1100 वोटो से जीते है।