भोपाल। प्रकृति का रौद्र रूप देख रहे हिमाचल प्रदेश मे चारों ओर तबाही मची हुइ है। लगातार तेज बारिश और बर्फबारी के चलते हिमाचल के कई रास्ते बंद हो चुके है। बर्फबारी और लैंडस्लाइड के कारण मुख्य हाईवे तक बंद हो चुके है। इस जन सैलाब में शिवपुरी के 12 निवासी फंस गए है। अब उनकी जान संकट में उनके परिजन चिंतित है। प्रशासन से मदद की अपील भी की जा रही है।
बताया जा रहा है कि शिवपुरी के 12 यात्री अमरनाथ यात्रा पर गए हुए थे। सभी यात्री अमरनाथ की यात्रा कर लेह मनाली होते हुए शिवपुरी आ रहे थे तभी रास्ते में लेह मनाली बॉर्डर सरचु टॉप बरालचाला के पास 15 हज़ार फुट पर बर्फबारी और लैंडस्लाइड होने से रास्ता बंद हो जाने से फंस गए। ये सभी यात्री तीन दिन से फसे हुए है ये सभी यात्री जिस ढावे से राशन ले रहे थे उसका भी रासन ख़त्म होने लगा है।
ये यात्री मनाली से 180 किमी पहले फंसे है मनाली में भी अधिक बारिश होने से कई सड़क टूट गई है और कई पुल बह गए है लेह तरफ वापस जाने वाला रास्ता भी बर्फबारी होने से रुक गया है 4 दिन और इंतज़ार करना पड़ सकता है लगातार हो रही बारिश से परेशानी और बढ़ती जा रही है। फंसे यात्रियों ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और शासन प्रशासन से मदद की मांग की है।
यह यात्री फंसे हुए है
अनिल शर्मा अन्नी पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष,पारम सिंह रावत पूर्व जनपद अध्यक्ष,रोहित मिश्रा पत्रकार,ट्विंकल जोशी पत्रकार,लकी रावत,कृष्णा खंडेलवाल टेंट कारोबारी, विनोद रावत ,शिवम गुप्ता साडी कारोबारी,मयंक जैन व्यापारी,लाखन रावत,सुमित श्रीवास्तव, पवन धाकड़ इस यात्रा में फस गए है।