शिवपुरी। शिवपुरी नगर अध्यक्ष की किचन कैबिनेट में 10 करोड़ से अधिक के काम पका दिए गए है। इस किचन कैबिनेट में 80 से अधिक कामो पर किचन कैबिनेट के सदस्यों ने अपनी मोहर लगा दी। किचन कैबिनेट की चाय पार्टी में 165 से अधिक बिंदुओ पर चर्चा की गई थी। नगर पालिका की विशेष अधिकारी वाली पीआइसी में ही इतने अधिक काम स्वीकृत हो जाने से अन्य पार्षदों में नाराजगी देखी गई। कुछ पार्षद ने इंटरनेट मीडिया के जरिए इसका विरोध भी दर्ज कराया।
पीआइसी में सबसे अधिक सड़कों के काम रखे गए थे जिन्हें स्वीकृत किया गया है। एक.दो वार्ड छोड़ दिए जाएं तो लगभग हर वार्ड में काम स्वीकृत हुए हैं। परिषद से जुड़े लोगों की मानें तो विधानसभा चुनाव के पहले पीआइसी के अधिकारों का इस्तेमाल कर अधिक से अधिक काम स्वीकृत कराए गए हैं। स्वीकृति के बाद टेंडर लगने, खुलने वर्क आर्डर आदि जारी होने में एक महीने से अधिक का समय लग जाता है।
आचार संहिता के कारण लंबी बनी पीआईसी के कामो की लिस्ट
अक्टूबर के महीने में आचार संहिता लगने की संभावना है। आचार संहिता लागू होते ही न तो नए काम स्वीकृत हो पाएंगे और न ही वर्क आर्डर जारी हो जाएंगे। पिछले 11 महीने में शहर में नगर पालिका के कोई खास हुए हैं। ऐसे में चुनाव के पहले काम स्वीकृत कराकर आमजन को विकास दिखाने की तैयारी है। उल्लेखनीय है कि अभी तक हुए परिषद के साधारण सम्मेलन हंगामे की भेंट चढ़े हैं और यही कारण है कि पीआइसी में ही इन्हें हरी झंडी दे दी गई है।
20 लाख से कम के 80 काम स्वीकृत
पीआइसी को नगर पालिका की किचन कैबिनेट माना जाता है। सामान्यतः इमरजेंसी की स्थिति में ही यहां काम स्वीकृत किए जाते हैंए लेकिन इस बार 165 बिंदु रख दिए गए। खास बात यह है कि सभी काम 20 लाख रुपये से कम के रखे गए हैं यानी इन्हें परिषद में स्वीकृति के लिए नहीं ले जाना होगा। 20 लाख से अधिक का काम होने पर परिषद में भी रखा जाना होता है। 20 लाख से कम के निर्माण कार्यों के साथ कई कार्यों की दरें भी पीआइसी में स्वीकृत की गई हैं।
हॉकर्स जोन पर 40 लाख खर्च करने की तैयारी
प्रशासन और नगर पालिका ने कई बार प्रयास किए. लेकिन यह विरोध के चलते शिफ्ट नहीं हो पाया। नपा ने इसके लिए तीन जगहें प्रमुख रूप से चिन्हित की हैं। अब यहाँ पर करीब 30 लाख रुपये खर्च करने की तैयारी है। पुराने बस स्टैंड हॉकर्स जोन निर्माण के लिए भराव कार्य हेतु 10.40 लाख पेवर ब्लाक के लिए 19.42 लाख, तांगा स्टैंड के पीछे हॉकर्स जोन के टीन शेड के लिए 10ण्74 लाख रुपये का काम स्वीकृत किया गया है।
इनका कहना है
पीआइसी में शामिल सभी बिंदु स्वीकृत कर दिए गए हैं। गाइडलाइन के अनुसार हुई बैठक में पीआइसी के कितनी भी राशि के काम स्वीकृत कर सकती है।
डॉ केएस सगर, सीएमओ