SHIVPURI NEWS- मेडिकल कॉलेज में आये दिन नौकरी का झांसा देकर-लोगों से लूटे जा रहे हैं लाखों रुपये

शिवपुरी। शिवपुरी की मेडीकल कॉलेज में आये दिन आम लोगों को नौकरी का झांसा देकर उनसे मोटी रकम बसूली जा रही हैं, और बाद में नौकरी ना मिलने पर लोगों के पैसे लेकर फरार हो जाते हैं। जिसके बाद आम लोगों के पैसे फस जाते हैं, जिससे लोगों की जमा की हुई पूंजी चली जाती हैं। और ठगी करने वाले आरोपी फरार हो जाते हैं।

आज का यह मामला हैं मेडिकल कॉलेज का
आज एक और मामला सामने आया हैं मेडिकल कॉलेज में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का, शिवपुरी के कमालगंज की रहने वाली महिला मीना राठौर पत्नी हरी चरण राठौर का, जिन्होंने मजदूरी करके अपना जीवन यापन कर रही हैं। और किराये यके मकान में निवास कर रही हैं। इनके पास एक अज्ञात युवक आया और नौकरी के लिए ने का झांसा दिया। जिसमें मीना युवक की बातों में आ गई और अपने बेटे चंदेल व बेटी की नौकरी के लिए युवक से कहने लगी।

उसके बाद मीना से फोन लगाकर युवक ने कहा कि आप इस नं.7472281947 पर 60000 रूपये फोन पे कर दो। उसके बाद मीना ने 30—30 हजार रुपये दो बार में करवा दिये। इसी प्रकार उक्त युवक ने मीना से कहा था कि एक महीने के अंदर मेडिकल कॉलेज शिवपुरी में चपरासी और बाबू के पद पर नौकरी लग जायेगी। काफी समय होने के बाद नौकरी नहीं लगी और इसके बाद ठगी करने वाला युवक कहने लगा कि उनकी नौकरी लगवा दूंगा और आप हाथ ठेला कार्ड बनवा लो। और मीना से 20 हजार रुपये की और कहने लगा, तो मीना ने पैसे दे फोन पे करा दिये।

यहां भी रूका नहीं ठगी करने वाला युवक, मीना के परिचित से भी एंठे पैसे
मीना से ठगी करने वाला युवक यहां भी नहीं रूका, और मीना के परिचित सलमान खान से एम्बुलेंस पर वाहन चालक के पद पर लगवाने के लिए 50 हजार रुपये भी ले लिये। और उसके बाद उक्त युवक भाग गया। तथा जब कभी भी उसे फोन लगाते तो वह फोन उठाया, और कहता कि मेरे पास कोई भी रुपया नहीं हैं। और तुम्ह लोगों को जो करना हैं वह करलो।

मेरा कोई भी कुछ नहीं बिगाड़ सकता हैं, इसी प्रकार मीना व उन्य लोगों के साथ धोखाधड़ी की गई हैं। जिन लोगों के द्वारा पैसे लिए गए हैं वह मीना से रुपयों की मांग कर रहे हैं इसलिए धोखाधड़ी करने वाले युवक को जल्द से जल्द पकड़ा जाये। और युवक के खिलाफ कार्यवाही की जानी चाहिए।

मीना ने कहा कि और मुझसे जो पैसे लिए गए हैं वह वापस दिलवाये जाये। मीना ने बताया कि वह युवक मेडिकल कॉलेज शिवपुरी में ही काम कर रहा हैं। इसका आवेदन पूर्व में थाने पर क जमा कर चुकी हूं, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई। इसीलिए युवक को पकड़ कर जल्द से जल्द कार्यवाही की जाये। उक्त युवक ने ना जाने कितने लोगों के साथ ऐसी धोखाधड़ी की होगी।