शिवपुरी। पर्यटक नगरी शिवपुरी का अब मेक आवर होने वाला है। यह शिवपुरी शहर के वासियो के लिए गुड न्यूज है। क्षेत्रीय सांसद और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी शहर के लिए विजन तैयार किया था। इस विजन का यह प्रथम कदम है। शिवपुरी शहर की लाइफ लाइन मानी वाली 13 किलोमीटर लंबी थीम रोड का और अधिक सुंदर और आकर्षक बनाने के लिए 7 करोड़ रुपए खर्च करने की तैयारी है वही शहर के मुख्य चौराहे सहित 7 चौराहो पर 4 करोड़ रुपए का स्टीमेंट प्लान तैयार हो चुका है,फंड से जूझ रही शिवपुरी नगर पालिका को यह बजट देश की मल्टीनेशनल कंपनी अपने सीएसआर फंड से देगी।
अप्रैल के बाद शुरू होने वाले इस काम से न केवल शहर की सूरत बदलेगी, बल्कि यहां आने वाले पर्यटकों के लिए भी शिवपुरी का अनुभव किसी महानगर जैसा होगा। नगर पालिका ने इस कायाकल्प के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
चार माह पूर्व तैयार हुआ था सिंधिया का मिशन विजन शिवपुरी
केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के निर्देश पर नगर पालिका ने चार माह पूर्व विजन शिवपुरी के तहत शहर के कायाकल्प का पूरा खाका तैयार किया था और इसके तहत शहर में कई अलग-अलग काम होने थे। चूंकि नगर पालिका के पास तो बजट की व्यवस्था नहीं थी, ऐसे में यह महत्वपूर्ण काम कैसे होता तो उसके लिए मंत्री सिंधिया के सहयोग से एक मल्टीनेशनल कंपनी से इन दोनों कामों के लिए 11 करोड़ रुपए की राशि की व्यवस्था कराई है। इधर नगर पालिका ने इसके लिए विज्ञप्ति जारी कर 12 अप्रैल 2026 तक काम करने के लिए पूरा प्रस्ताव विभिन्न ठेकेदारों व ऐसे काम करने वालों से मांगे है।
7 करोड़ रुपए से थीम रोड सजेगी
थीम रोड को और अच्छा करने के लिए दोनों तरफ स्टोन वर्क, डिजाइनर पोल से लेकर अन्य काम अब 7 करोड़ रुपए की राशि से पूरी 13 किमी की थीम रोड पर कराया जाएगा। शहर में यह थीम रोड कठमई से शुरू होकर सीआरपीएफ कैंप के आगे शहर के प्रवेश द्वार तक है। इस काम के बाद यह थीम रोड महानगरों की सड़कों की तरह हो जाएगी।
4 करोड़ से 7 चौराहों का होगा जीर्णोद्धार
शहर में कई दिन से बदहाल हालत में पड़े मुख्य 7 चौराहे, जिनमें माधव चौक, ग्वालियर बायपास, गुना बायपास, दो बत्ती पार्क, पोहरी रोड स्थित दुर्गादास राठौड़ पार्क, अस्पताल चौराहा व एमएम हॉस्पिटल के पास वाले चौराहों को सुंदर व सुसज्जित बनाया जाएगा। यह सभी पार्क व चौराहे शहर के अंदर व प्रवेश द्वारों पर हैं. जब इन पार्कों का जीर्णोद्धार हो जाएगा तो शहर में आने वाले लोग इनको देखकर शहर को लेकर अच्छी यादें लेकर जाएंगे।
इनका कहना हैं,
शहर की थीम रोड़ पर सौन्दर्गीकरण व 7 मुख्य चौराहों के जीर्णोद्धार के लिए एक मल्टीनेशनल कंपनी से बात हो गई है। 11 करोड़ रुपए से दोनों काम होगें इसके लिए हमने विज्ञप्ति भी जारी कर दी है। सब कुछ सही रहा अप्रैल माह के बाद यह काम शुरू हो जाएंगे और शहर को जल्द एक नई व सुंदर पहचान मिलेगी। और तो
इशांक धाकड़, सीएमओ, नगर