JEE में 6 बच्चों ने पाई सफलता: शिवपुरी का INDUCTANCE EDUCARE बना The Power of Shivpuri In Education

शिवपुरी। खबर 6 बच्चो की सफलता की हैं,खबर शिवपुरी के एक एजुकेशन संस्थान की हैं और खबर शिवपुरी की Education की ताकत की हैं। JEE (ज्वाईंट इंट्रेस एक्जॉम इंजीनियरिंग) में शिवपुरी के 6 बच्चों ने सफलता हासिल की हैं, इन बच्चों ने शिवपुरी के INDUCTANCE EDUCARE संस्थान के मार्गदर्शन और नियमित क्लासेस अटेंड कर सफलता हासिल की है।

इस पूरी खबर में सबसे बड़ी बात यह हैं कि इस JEE एग्जाम में शिवपुरी के लगभग ऐसे 250 बच्चो ने भी परीक्षा दी थी जो कोटा में रहकर इस प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे लेकिन उनमें से 2 बच्चों ने सफलता हासिल की है। शिवपुरी के इन 6 बच्चों ने शिवपुरी में ही पढकर और अपने कोचिंग टीचरो के मार्गदर्शन में यह सफलता हासिल की हैं,इससे उन बच्चो के भविष्य के द्वार और उन परिवारों की टेंशन खत्म हो गई जो अपने बच्चो को आर्थिक हालातों के चलते IIT-NIT की तैयारी कराने कोटा नहीं भेज सकते है।

दरअसल इंडक्टेंस एजुकेयर के विषय विशेषज्ञ विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि यू तो शिवपुरी में हर साल प्रतिभाएं जेईई और नीट में सफलता हासिल करती हैं। लेकिन इस बार शिवपुरी की प्रतिभाओं में कक्षा 12 की परीक्षा के साथ इस परीक्षा को उत्तीर्ण कर साबित कर दिया है कि वह अवसर मिलने पर हर उस सफलता को हासिल कर सकते हैं, जो उन्होंने ठान रखा है।

यही वजह है कि यहां के छात्र वेदांत ने 10312 वी रैंक हासिल कर अपना चयन आईआईटी के लिए पक्का कर लिया है। हालांकि काउंसिलिंग के बाद उन्हें हासिल हो सकेगा कि वह किस ब्रांच को लेकर के इंजीनियरिंग करेंगे, लेकिन उन जैसे कई छात्रों को अब आईआईटी और एनआईटी जैसे संस्थानों में प्रवेश मिल सकेगा।

वेदांत मंगल ने बताया कि उन्होंने ऑब्जेक्टिव टाइप सवालों को हल करने की प्रैक्टिस बढ़ाई जिसकी वजह से वह सफल हो गए उन्हें 10312 वी रैंक हासिल हुई है। नेस दुबे ने भी इस परीक्षा में सफलता हासिल की है और उन्हें ईडब्ल्यूएस रैंक 5220 हासिल हुई है। कक्षा 12 में टॉपर रहे छात्र राज महादुले ने भी इस परीक्षा में 14774 भी रैंक हासिल की है। उनकी ओबीसी रैंक महज 3630 है, एनटीएसई भी क्वालीफाई किया था।

छात्र त्रिलोक धाकड़ भी एनटीएस ई क्वालीफाई छात्र रहे हैं। इनकी रैंक 23255 है और ओबीसी रैंक 6303 है। सचिन त्रिवेदी की रैंक 22852 है। उम्मीद की जा रही है कि यह भी आई आई टी की रैंक हासिल कर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर सकेंगे। छात्र पराग धाकड़ ने 25660 वी हासिल की है और इनकी ओबीसी रैंक 6824 है जिसके आधार पर इन्हें पात्रता मिल जाएगी।