शिवपुरी, शादी का वादा कर 5 साल तक बलात्कार करता रहा आशिफ, मामला दर्ज

Adhiraj Awasthi

शिवपुरी। शिवपुरी शहर के देहात थाना सीमा में निवास करने वाली एक 25 साल की युवती के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। युवती ने आरोप लगाया है कि आशिफ खान के साथ वह प्रेम प्रसंग मे थी और आसिफ उससे शादी करने का वादा कर उसके साथ संबंध बनाए,लेकिन अब आशिफ ने उसे धोखा देते हुए किसी अन्य युवती से सगाई कर ली है। इस मामले  में आशिफ की मां अंजुम खान पर भी मारपीट का आरोप है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी आशिफ खान से फोन पर दोस्ती हुई थी। बातचीत के दौरान आशिफ ने उससे प्रेम संबंध बनाए और शादी का वादा किया। इसी वादे के झांसे में लेकर आरोपी ने युवती के साथ कई बार दुष्कर्म किया।

युवती को बाद में पता चला कि आशिफ खान ने किसी दूसरी लड़की से निकाह तय कर लिया है, जो 4 अप्रैल को होना था। यह जानकारी मिलने पर पीड़िता सोमवार को देहात थाना पहुंची और अपनी शिकायत दर्ज कराई। युवती ने आरोप लगाया है कि जब उसने इस बात का विरोध किया, तो आशिफ खान और उसकी मां अंजुम खान ने उसके साथ मारपीट की।

इस मामले की जानकारी मिलने पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता भी थाने पहुंचे। उन्होंने आरोपी पर 'लव जिहाद' का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की।

देहात थाना प्रभारी विकास यादव ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।