पिछोर। शिवपुरी जिले के पिछोर थाना सीमा में मंटेना कंपनी के इंजीनियर की लाश एक कुएं मे मिली है। इंजीनियर इस क्षेत्र मे नहर निर्माण कर रही है कंपनी मे क्वालिटी इंजीनियर के पद पर था,वह कुछ स्थानीय दोस्तो के साथ पार्टी करने गया था। सोमवार की सुबह खुरई गांव मे स्थित एक कुएं मे इंजीनियर की लाश मिली है। इंजीनियर के परिजनो ने इस घटना को लेकर सवाल खड़े किए है,फिलहाल पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मटेना कंपनी में कार्यरत बृजेश कुमार, पिता तेज बहादुर सिंह, निवासी मामपुर झलिया, जिला सुल्तानपुर, रविवार को साथियों के साथ ग्राम खुरई में पार्टी मनाने गया था। पार्टी में रोहित लोधी, दीपेश लोधी, रणवीर यादव, दीपक यादव, राजपाल, रामप्रकाश, अजय मौजूद थे। सभी लोग रोहित के खेत पर ग्राम खुरई में जुटे थे। सोमवार को बृजेश कुमार का शव संदिग्ध हालत में कुएं में मिला।
मृतक के बड़े भाई रूपेश सिंह ने हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यह सामान्य घटना नहीं है। यह साजिश के तहत वारदात हो सकती है। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर लिया है। जांच शुरू कर दी है। पार्टी में शामिल कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अभी कुछ भी स्पष्ट कहने से बच रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा।