शिवपुरी। कहते हैं इश्क और जंग में सब जायज है, लेकिन जब इश्क ही जंग बन जाए तो इंसान कानून की शरण लेता है। ऐसा ही एक मामला शिवपुरी में सामने आया है, जहां ग्वालियर की रोशनी शाक्य और शिवपुरी के अजय शाक्य ने समाज और परिवार की दीवारों को तोड़कर मंदिर में सात फेरे तो ले लिए, लेकिन अब उन्हें अपनी जान का डर सता रहा है।
दोनों प्रेमियों ने पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। रोशनी का कहना है कि वे दोनों बालिग हैं और उन्होंने अपनी मर्जी से हिंदू रीति-रिवाज से विवाह किया है। लेकिन इस शादी से नाराज रोशनी के परिजन उन्हें जान से मारने और अजय पर झूठे मुकदमे दर्ज कराने की धमकियां दे रहे हैं।
संविधान के अनुच्छेद 21 का हवाला देते हुए इस जोड़े ने गुहार लगाई है कि उन्हें स्वतंत्र रूप से जीने का अधिकार दिया जाए और उनके परिजनों के खिलाफ उचित कानूनी कार्यवाही की जाए। रोशनी का कहना था कि मै और अजल पिछले 5 साल से रिलेशन मे है। हमने अपनी मर्जी से मंदिर मे जाकर शादी कर ली,हमारे प्यार के खिलाफ मेरा परिवार आ गया है वह हम जान से मारने की धमकी दे रहा है। मेरा परिवार मेरी कोई भी झूठी शिकायत कर सकता हैं।