नरवर। शिवपुरी जिले के सोमवार को नरवर की सड़कें किसान एकता के नारों से गूंज उठीं। ब्लॉक किसान कांग्रेस के बैनर तले सैकड़ों किसानों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। अध्यक्ष विक्रम रावत बनियानी और पूर्व विधायक प्रागीलाल जाटव के नेतृत्व में निकली यह रैली एक खंबी चौराहे से शुरू होकर तहसील कार्यालय पहुंची।
किसानों की सबसे प्रमुख मांग गेहूं का समर्थन मूल्य ₹4000 प्रति क्विंटल करने की है। साथ ही, सोयाबीन के विदेशी आयात पर रोक लगाने की मांग की गई है ताकि स्थानीय किसानों को नुकसान न हो। ज्ञापन में यह भी मुद्दा उठाया गया कि सोसायटी ऋण जमा करने की आखिरी तारीख 28 मार्च है, जबकि सरकारी खरीद 7 अप्रैल से शुरू होगी। किसानों ने मांग की है कि इस तारीख को आगे बढ़ाया जाए ताकि वे फसल बेचकर कर्ज चुका सकें।
इतना ही नहीं, कटाई के इस मौसम में आगजनी के खतरों को देखते हुए सीहोर थाना क्षेत्र में अस्थायी फायर ब्रिगेड की मांग भी जोर-शोर से उठाई गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर जल्द विचार नहीं हुआ, तो यह आंदोलन और उग्र रूप लेगा।