कोलारस। खबर शिवपुरी जिले के कोलरस थाना सीमा में आने वाले फोरलेन हाइवे पर स्थित पडोरा चौराहे पर बीती रात एक 19 वर्षीय बालक को एक वाहन ने रौंद दिया ओर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस मे रखवा कर शव की शिनाख्त शुरू कर दी। मृतक युवक की पहचान शिवपुरी के लालमाटी क्षेत्र के रहने वाले 19 साल के नीरज चंदेल के रूप में हुई।
जानकारी के मुताबिक, नीरज चंदेल मंगलवार की रात अपने घर से बस में सवार होकर बेहटा गांव में आयोजित अपने एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने निकला था। पडोरा चौराहे पर वह बस से उतरा था और बेहटा गांव की ओर पैदल जा रहा था, इसी दौरान झांसी की ओर से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने नीरज को रौंद दिया था। इससे नीरज की मौके पर ही मौत हो गई थी। राहगीरों की सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया था।
दोस्त का एंड्रॉयड मोबाइल मांग कर ले गया था
जानकारी के अनुसार, प्रताप चंदेल का एक बेटा और एक बेटी थी, लेकिन नीरज की मौत के बाद प्रताप के घर का इकलौता चिराग बुझ गया है। नीरज की मौत के बाद परिजनों में शोक का माहौल है। बताया गया है कि नीरज ने शादी में जाने के लिए पहले से तैयारी की थी। नीरज के पास एंड्राइड मोबाइल नहीं था, इसी के चलते अपने एक दोस्त विपिन बैरागी का एंड्राइड मोबाइल मांग कर अपने साथ लेकर गया था।
