शिवपुरी। खबर शिवपुरी शहर के फतेहपुर रोड से आ रही है कि रोड पर स्थित आर्शीवाद हॉस्पिटल के पास थिंक गैस की पाईप लाइन ने अचानक आग पकड़ ली,यह आग बडे बडते घरो में पहुंच गई और अचानक घर में विस्फोट हुआ। इस विस्फोट में 5 लोगों के आग में जलने की खबर मिल रही है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार शिवपुरी कंट्रोल रूम को पेंट मिला कि आर्शीवाद हॉस्पिटल के पास थिंक गैस की पाइप लाइन में आग लग रही है। इस पॉइंट के बाद सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची थी। बताया जा रहा है कि पॉइंट पर पहुंची पुलिस ने गीले कपडे से आग को बुझा दिया,तभी अचानक हॉस्पिटल के पास स्थित 1 घर में तेज धमाका हुआ।
बताया जा रहा है कि इन घरो में भी थिंक गैस की पाइप लाइन किचन तक पहुंची चुकी थी। और यह आग भी किचन तक पहुंच गई और अचानक से मीटर फट गया और आग लग गई। यह मकान राघवेंद्र लोधी का बताया जा रहा है। राघवेंद्र लोधी इस गैस लाइन के विस्फोट में घायल हुए है।
जानकारी मिल रही है कि राघवेन्द्र लोधी उम्र 43 इनकी पत्नि रानी लोधी उम्र 38 साल बेटी काव्या उर्फ अंजलि उम्र 17 साल घायल हुए है इसमें रानी लोधी गंभीर घायल है। इस परिवार से मिलने उसी समय उज्जवल भार्गव भी गए थे। वह भी घायल हो गए है। इस ब्लास्ट के कारण उन घरो में दहशत का आलम है जिन घरो में थिंक गैस की पाइप लाइन पहुंच चुकी है।
इस विस्फोट के बाद घर में आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर विग्रेड ने आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि आग की स्थिती स्पष्ट नही है जिला अस्पताल में घायलो का हालचाल जानने पहुंचे पुलिस अधीक्षक रघुवंश प्रसाद सिंह ने मीडिया को बताया कि अभी स्पस्ट नही है कि आग कैसे और किसमें लगी है,एसी में विस्फोट हो सकता है,प्रशासन की टीम जांच करने पहुंच गई है।
