अतुल जैन खनियाधाना। खनियाधाना को जिला बनाए जाने की मांग पिछले कई वर्षो से चली आ रही है जिला मुख्यालय से अधिक दूरी होने की वजह से खनियाधाना क्षेत्र के किसान और व्यापारियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है वही यदि कोई आम नागरिक गंभीर घायल या बीमार हो जाता है तो उसे स्वास्थ्य केंद्र खनियाधाना से जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया जाता है, लेकिन अधिक दूरी होने की वजह से कई घायल और बीमार क्षेत्र वासियों की बिना इलाज के ही मौत हो चुकी है।
इसी प्रकार की अन्य कई परेशानियों को देखते हुए खनियाधाना एवम पिछोर क्षेत्र के हजारों युवाओं ने पंजाब सिंह यादव की अगुवाई में जिला बनाओ संघर्ष समिति का निर्माण कर विगत 10 दिनों में क्षेत्र के दर्जनों गांव में जाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया और लोगों को अपने इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया इसी क्रम में आज सैंकड़ों युवाओं को साथ लेकर पंजाब सिंह यादव ने खनियाधाना नगर में हस्ताक्षर अभियान चलाया।
जिसमे नगर के वरिष्ठ एवं गणमान्य नागरिकों ने भी बढ़चढ़ कर भाग लिया गोविंद बिहारी मंदिर से प्रारंभ होकर युवाओं के इस काफिले ने पूरे नगर में गली गली घर घर पहुंच कर नागरिकों को इस अभियान में जोड़ने का सराहनीय प्रयास किया।
यह कहा पंजाब सिंह गुर्जर ने
पिछोर खनियाधाना जिला बनाओ समिति पिछोर खनियाधाना बनाने की मुहिम चलाई जा रही है गाँव गाँव नौजवान जो संघर्ष समिति में सदस्य है वो गाँव गाँव जाकर बता रहे है इससे मैं समझता हूँ एक में लगभग लगभग 7 से 8 हजार हस्ताक्षर लोगों के करा रहे है दिमाग में लोगों के यह कहे रहे आप जहाँ कहो जिससे कहो संघर्ष करने के लिए तैयार है।
