मौत का लाइव टेलीकास्ट,मनोज लटका फांसी के फंदे पर, मोबाइल में कैद हैं आखिरी लम्हों की दास्तां

Adhiraj Awasthi

शिवपुरी। शिवपुरी के देहात थाना सीमा में स्थित जवाहर कॉलोनी मे निवास करने वाले एक युवक की लाइव सुसाइड का मामला सामने आया है। युवक बीती रात अपनी इंस्टाग्राम आईडी से लाइव आया और कमरे मे रखे म्यूजिक सिस्टम पर एक दर्द भरा गीत लगाया और फिर फांसी पर लटक कर अपना जीवन खत्म कर लिया। युवक प्लंबर का कार्य करता था और अपने परिजनों से अलग रह रहा था। देहात थाना पुलिस ने इस मामले में मृतक युवक का मोबाइल जब्त करते हुए युवक की लाश की डेड बॉडी को पीएम भेजते हुए इस मामले की जांच शुरू कर दी।

सोशल पर आकर लाइव आत्महत्या का मामला पूरे शहर मे चर्चा का विषय बना हुआ है। युवक अपने परिजनों से परेशान था या डिप्रेशन का शिकार था। यह किसी लव अफेयर के कारण टूटे दिल ने उसे सुसाइड करने पर मजबूर कर दिया। यह सब सवाल शिवपुरी के समाज के सामने खडे हो रहे है। सोशल पर इस प्रकार से लाईव आकर आत्महत्या करने के मामले लगातार बढ़ रहे है।

जानकारी के अनुसार मनोज रजक पुत्र सिंधिया रजक जवाहर गंज हवाई पट्टी के सामने किराए से एक कमरे मे रहता था। बताया जा रहा है अिक मनोज के पिता सिंधिया रजक और मा सुनीता रजक की मौत हो चुकी है। मनोज के पिता सिंधिया ने दूसरी शादी अंगरी रजक से की थी। वर्तमान समय में मनोज की सौतेले  मां, सौतेली दो बहनें और एक भाई है यह सभी लालघाटी पर निवास करते है। मनोज प्लंबर का काम करता था।

बीते रोज मनोज रजक लाइव सुसाइड का करीब 14 मिनट का वीडियो सामने आया है, जिसमें मनोज पहले एक कुर्सी की मदद से कपड़े टांगने वाले स्टैंड पर चढ़ता है। इस दौरान स्टैंड से वह एक बार नीचे भी गिर जाता है। फिर अपने मोबाइल के एंगल को देखने के लिए वापस आता है।

तभी लाइव पर उसे मैसेज दिखाई देते हैं। वह अपने दोस्तों से हाथ हिलाकर बाय करता है। फिर फ्लाइंग किस देकर कुर्सी के जरिए स्टैंड पर चढ़ता है। पंखे से बांधा हुआ गुलुबंद का फंदा अपने गले पर लगा कर लटक जाता है। इंस्टाग्राम लाइव के दौरान उसने दोस्तों को फ्लाइंग किस की। फिर फांसी के फंदे पर झूल गया।

शुभम के मुताबिक, शुक्रवार रात 10.30 बजे के बाद मनोज इंस्टाग्राम पर लाइव आया था। मेरे अलावा अन्य दोस्तों ने भी उसे देखा। जब हम लोग उसके घर पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मनोज ने किन कारणों से सुसाइड किया, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। लोग और परिचित इसकी वजह प्रेम प्रसंग और पारिवारिक डिप्रेशन मान रहे हैं। मामले में देहात थाना प्रभारी विकास यादव का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया है। उसके पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मोबाइल जब्त कर लिया है। परिजनों के बयान भी लिए जा रहे हैं।