पिछोर। खबर शिवपुरी जिले के पिछोर थाना सीमा से मिल रही है कि पिछोर सीमा में आने वाले सीतापुर गजौरा चौरहो के पास बाइक सवार नकाबवोश बदमाशो ने कट्टे की नोक पर 2 लाख रूपए की लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। इस मामले में पुलिस ने कियोस्क संचालक की फरियाद पर अज्ञात बदमाशो के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
देवीपुरा पिछोर के रहने वाले कियोस्क संचालक द्वारिका पुत्र राजाराम झा उम्र 37 साल पिछोर थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 19 जून की दोपहर में 2 लाख 2 हजार रुपए लेकर देवीपुरा से अपने नया चौराहे पर स्थित कियोस्क बैंक की ओर जा रहा था इसी दौरान सीतापुर गजोरा चौराहे के पास दो बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने मेरी बाइक के सामने बाइक लगाकर एक हवाई फायर करते हुए मेरे सीने पर कट्टा अड़ा दिया और मेरा पैसों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
