करैरा। खबर शिवपुरी जिले के करैरा थाना सीमा से मिल रही है कि आज सुबह फोरलेन हाईवे पर रामराजा बस में सामने से एक टवेरा कार क्लीनर साइड से घुसी। इस हादसे में तवेरा का ड्रायवर अपनी सीट पर एक घंटे तक फंसा रहा, पब्लिक और पुलिस ने मुश्किल से उसे बाहर निकला,एक हादसे में एक की मौत और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है,जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वही दो घायलों को करैरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फोरलेन पर चल रहा था काम,यातायात था वन-वे
जानकारी के अनुसार फोरलेन हाईवे पर रिपेयरिंग का कार्य चल रहा था। इसी के चलते हाईवे की एक पट्टी को बंद कर दूसरी पट्टी से ट्रैफिक को निकाला जा रहा था। बुधवार सुबह सात बजे एक बस करैरा रामराजा बस खनियाधाना के लिए रवाना हुई थी। यह बस अपने दिशा में चल रही इसी दौरान अमोला कालोनी-सिल्लारपुर गांव के बीच हाइवे की एक पट्टी बंद होने की वजह से सामने से आ रही टवेरा (GJ15 CF 9093) एक वाहन को आवरटेक करते समय बस (MP33 ZC 3825) में भिड़ंत हो गई। बस और टवेरा की भिड़ंत में टवेरा पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई।
दुर्घटना होते ही मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना तत्काल अमोला थाना और करैरा थाना पुलिस को दी। टवेरा में फंसे लोगों को जैसे-तैसे बाहर निकाला गया। जिन्हें तत्काल करैरा के स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। साथ ही मौके से दो गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रैफर किया था। जिसमें से एक घायल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बस और टवेरा कार की टक्कर इतनी जबरजस्त थी कि बस का एक हिस्सा भी छतिग्रस्त हुआ है साथ ही बस में सवार कुछ लोग घायल भी हुए है।
1 घंटे तक फंसा रहा ड्राइवर सीट, फ्रंट सीट पर बैठा था मृतक
बताया जा रहा है कि टवेरा क्लीडंर साइड से बस में जा टकराई थी,तवेरा इतनी तेज बस में टकराई थी कि तवेरा के चकनाचूर हो गई। ड्राइवर एक घंटे तक सीट पर फंसा रहा था। पुलिस और पब्लिक ने बडी मुश्किल से उसे निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया,ड्राइवर साहे आलम पुत्र सम्मी खान गंभीर घायल है उसकी रीढ़ की हड्डी में चोट है।
गुजरात से यूपी के जालोंन जा रहे थे टवेरा सवार
जानकारी के अनुसार सभी टवेरा सवार यूपी के जालोंन के रहने वाले 4-5 लोग गुजरात से अपने घर बापस जा रहे थे। इस दुर्घटना में जिला अस्पताल लाए गए सम्मी खान पुत्र फ़िदा खान निवासी अबुद्ल्लापुर कनार जिला जालोंन की मौत हुई है। साथ ही साहे आलम पुत्र सम्मी खान का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। जहां साहे आलम की हालत गंभीर बनी हुई है। शेष घायलों का उपचार करैरा के स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। करैरा थाना पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।
