Shivpuri News- इस बार माहौल यशोधरा राजे के खिलाफ, भाजपा से भी लोग नाराज, हमारे पास दमदार उम्मीदवार: दिग्गी राजा

NEWS ROOM
शिवपुरी।
मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शुक्रवार शाम 5 बजे शिवपुरी पहुंचे और कमला हेरिटेज में कांग्रेस द्वारा आयोजित किए गए मंडलम और सेक्टर कार्यकर्ताओं की बैठक में 4 घंटे तक कार्यकर्ताओं से संवाद किया। जिसमें दो श्रेणियों में कार्यकर्ताओं से खास बात की जिसमें शिवपुरी विधानसभा के 89 मंडलम और सेक्टर कार्यकर्ताओं से रुबरु होकर सवाल पूछे शिवपुरी विधानसभा को हार रहे हैं इसके पीछे की क्या वजह है।

दरअसल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह उन विधानसभा में जाकर कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर कांग्रेस लगातार 4 बार हारी है। इसलिए शिवपुरी विधानसभा के कांग्रेसी गणित और यहां से लगातार मिलने वाली हार के कारणों पर कार्यकर्ताओं से जबाब लेकर जिसमें एक कार्यकर्ता ने खुलकर बोला कि पूर्व में जब हमें हरिवल्लभ शुक्ला को टिकिट दिया था तब सभी कार्यकर्ताओं ने एक जुट होकर कार्य किया, लेकिन उप चुनाव में वीरेन्द्र रघुवंशी को कांग्रेस ने टिकिट दिया तो भी प्रत्येक कार्यकर्ता ने कंधे से कंधा मिलाकर काम किया और कांग्रेस यहां से विजयी हुई थी, लेकिन जब कांग्रेस में आयातित नेताओं को टिकिट दिया गया इसलिए लगातार कांग्रेस चुनाव हारती रही है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने बताया कि मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से संवाद के लिए शिवपुरी विधानसभा, शिवपुरी ग्रामीण और खोड सेक्टर के ब्लॉक अध्यक्ष शामिल हुए। इनके अलावा मप्र मंडलम प्रभारी अशोक सिंह, विधायक लाखन सिंह, विधायक बाबू जंडेल सिंह, विधायक गोपाल सिंह डग्गीराजा, जिला प्रभारी रश्मि पंवार, शिवपुरी के पूर्व एमएलए और पार्टी के जिलाध्यक्ष भी शामिल हुए।

आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस सक्रिय हो गई। महीनेभर में दो पूर्व मुख्यमंत्री यहां कार्यकर्ताओं के साथ रणनीतिक चर्चा के लिए आ चुके हैं। कमलनाथ के बाद अब शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शिवपुरी आए और कांग्रेस के मंडलम सेक्टर प्रभारियों सहित विभिन्न पदाधिकारियों से चर्चा की। इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने भाजपा सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। दिग्विजय सिंह ने कहा कि इस बार भाजपा सरकार के प्रति लोगों की नाराजगी है। हम इतने बहुमत से सरकार बनाएंगे कि तोड़फोड़ से भी वह नहीं गिरेगी। सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार में लोग कर्जा लेकर धन कमा रहे हैं। निर्माण की गुणवत्ता बहुत रद्दी हो गई है और जमकर कमशीन खोरी चल रही है।


रोजगार को लेकर सवाल पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि हमारी सरकार ने कभी बेरोजगारों से फीस नहीं ली। वहीं भाजपा की सरकार ने पांच-छह साल में बेरोजगारों से 450 करोड़ रुपये फीस ले ली। ये लोग फीस ले लेते हैं और फिर परीक्षा रद्द हो जाती है। यह तो युवाओं के साथ अन्याय है। हिंदू राष्ट्र को लेकर कुछ जगहों से उठ रही मांग पर उन्होंने कहा कि सभी अपनी आस्था के अनुसार धर्मगुरुओं के पास जाते हैं। जो हिंदू राष्ट्र की मांग कर रहे हैं वे बताएं कि उन्हें भारतीय संविधान में भरोसा है या नहीं।

संविधान में कहीं भी हिंदू राष्ट्र का प्रावधान नहीं है। यदि मांग करने वालों काे संविधान में भरोसा नहीं है तो उनके यहां जाने वाले भाजपा के नेता और मंत्री भी इस्तीफा दे दें क्योंकि उन्होंने तो संविधान की ही शपथ खाई है। शिवपुरी में लगातार हार का सामना करने और कोई दमदार उम्मीदवार ने मिलने पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि इस बार माहौल यशोधरा राजे सिंधिया के खिलाफ है और भाजपा से भी लोगों की नाराजगी है। हमारे पर कई योग्य उम्मीदवार हैं।
G-W2F7VGPV5M