पत्थर फैक्ट्री के मुनीम का ब्लेड से काटा गला, गंभीर हालत मे अस्पताल में भर्ती- Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
खबर शहर के देहात थाना क्षेत्र से आ रही है कि देहात थाना क्षेत्र की सीमा में आने वाली हवाई पट्टी पर पत्थर फैक्ट्री में मुनीम का काम करने वाले एक 40 वर्षीय युवक का उसके दोस्तो ने ही गला काट दिया। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार शहर की लुधावली में पन्ना की चक्की के पास रहने वाले दीपक भदौरिया उम्र 40 वर्ष अपने घर के पास स्थित हवाई पट्टी पर नर्सरी में घूम रहा था। तभी उसके 4 दोस्त भी पहुंच गए। बताया जा रहा है कि दीपक को अपने दोस्तों से किसी बात पर विवाद हो गया। इस विवाद में दीपक के दोस्तो ने ब्लेड से गला काट दिया,जिससे वह गंभीर हो गया। दीपक बडौदी पर पत्थर फैक्ट्री मे मुनीम का काम करता हैं। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की लिखा पढ़ी कर रही थी