Shivpuri News- नगर सरकार बनाने को लेकर रेकॉर्ड तोड मतदान,90 प्रतिशत से अधिक का अनुमान

Bhopal Samachar
शिवपुरी। नगरीय निकाय के प्रथम चरण के मतदान में आज रन्नौद बदरवास और खनियाधाना में वोट डाले जा रहे हैं। रन्नौद नगर पंचायत के चुनाव पहली बार हो रहे हैं और इस कारण रन्नौद में मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह है। दोपहर 1 बजे तक 80 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। जबकि शाम 5 बजे तक मतदान होना है। कयास लगाए जा रहे है कि मतदान 90 प्रतिशत से अधिक मतदान हो सकता है।

खनियाधाना में दोपहर 1 बजे तक 58 प्रतिशत और बदरवास में 55 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कहीं से भी किसी अप्रिय घटना का समाचार नहीं है और तीनों क्षेत्रों में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान चल रहा है। नगर पंचायत के चुनाव ईवीएम के माध्यम से कराए जा रहे हैं।

शिवपुरी जिले में नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण में खनियाधाना, बदरवास और रन्नौद में आज मतदान जारी है। तीनों नगर परिषद में 44 पार्षदों के लिए मतदाता मतदान कर रहे हैं। बदरवास में 15 वार्डों में 35 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं और 16 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें से 4 संवेदनशील और 2 संवेदनशील हैं। बदरवास में कुल मतदाताओं की संख्या 11364 है।

खनियाधाना नगर परिषद में 15 पार्षद चुनने के लिए 46 प्रत्याशी मैदान में हैं। जहां 17 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। जिनमें 3-3 संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र हैं। खनियाधाना में कुल मतदाताओं की संख्या 12602 है। जबकि रन्नौद में 15 वार्डों में 59 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। प्रत्येक वार्ड में 1 मतदान केन्द्र हैं। 15 मतदान केन्द्रों में से 3 संवेदनशील और 1 अतिसंवेदनशील है। रन्नौद में कुल 8976 मतदाता हैं। यहां काफी तेज गति से मतदान हो रहा है।



तीनों नगर परिषदों के 42 वार्डों के लिए 48 मतदान केंद्रों पर जारी है मतदान
शिवपुरी जिले की तीन नगर परिषदों के 42 वार्डों के लिए 48 मतदान केंद्रों पर आज 37972 मतदाता मतदान करेंगे। इन 48 मतदान केंद्रों में से 9 केंद्रों को संवेदनशील मतदान केंद्र घोषित किया गया है यहां सुरक्षा के भारी इंतजाम किए गए हैं।

निर्विरोध चुने गए दो पार्षद
बदरवास नगर परिषद में वार्ड क्रमांक 5 से राजेंद्र ग्वाल और वार्ड क्रमांक 3 से गोपाल परिहार पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। इस कारण इन दो वार्डों में मतदान नहीं कराया जा रहा है। इन दोनों वार्डों में निर्विरोध चुने गए प्रत्याशियों के सामने अन्य कोई प्रत्याशी खड़ा नहीं हुआ।


देखें किस वार्ड से कौन है प्रत्याशी
नगर परिषद खनियाधाना
वार्ड नंबर वार्ड आरक्षण भाजपा प्रत्याशी कांग्रेस प्रत्याशी
1 अनारक्षित महिला मीना पुरोहित ज्योति आशीष कुमार
2 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला जमुना देवी छाया सत्येंद्र साहू
3 अनुसूचित जनजाति करण आदिवासी विनोद दयाराम
4 अनारक्षित महिला पूजा साहू सुनैना हेमंत सिंह
5 अन्य पिछड़ा वर्ग वीरन केवट इंदर सिंह राजाराम
6 अनारक्षित राधा चौहान शिवकुमारी उमेश
7 अन्य पिछड़ा वर्ग दिनेश केवट काशीराम चेतराम
8 अनारक्षित संजना जैन जयंती देवी महेंद्र कुमार
9 अनारक्षित महिला विनीता जैन कुंजा देवी शंकर
10 अनुसूचित जाति महिला सत्यप्रकाश वंशकार आत्माराम रामसेवक
11 अनुसूचित जाति सूरज परिहार गीता सोनू
12 अनारक्षित महिला यासमीन सोलंकी जरीना मुस्ताक
13 अनारक्षित हाजी दाऊद अली जुबेरा खान हमीद
14 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला यासमीन मोहसीन शमा बानो शौकत
15 अनारक्षित रीतू जैन सरोज संतोष कुमार


नगर परिषद रन्नौद
वार्ड नंबर वार्ड आरक्षण भाजपा प्रत्याशी कांग्रेस प्रत्याशी
1 अनारक्षित उमेश शर्मा उमकार जिनाराम
2 अनुसूचित जाति रणवीर सिंह परिहार सुखती तख्त सिंह
3 अनारक्षित महिला फूल कुमारी धाकड़ सरोज भैयालाल
4 अनारक्षित महिला राजकुमारी कुशवाह रामकली राजाराम
5 अन्य पिछड़ा वर्ग सुनील यादव नाथुराम किशन लाल
6 अनारक्षित नरेंद्र सिंह सिकरवार कामिल उद्दीन
7 अनारक्षित महिला पुष्पा शर्मा रईजा फातिमा
8 अनारक्षित महिला मोना कुशवाह उमाबाई पांचूराम
9 अनारक्षित अमित बोहरे रिक्त
10 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला प्रियंका यादव भावना राजेश
11 अनारक्षित महिला शारदा बाई मुन्नी बाई नाथूराम
12 अनारक्षित रेखा पूनम राय रहीश खान
13 अनुसूचित जनजाति आरती आदिवासी भागो सुल्तान आदिवासी
14 अनुसूचित जनजाति सीमा आदिवासी गुड्डी बाई सरवन
15 अनुसूचित जनजाति शिशुपाल आदिवासी जगराम प्रभु
नगर परिषद बदरवास

वार्ड नंबर वार्ड आरक्षण भाजपा प्रत्याशी कांग्रेस प्रत्याशी निर्दलीय
1 अनारक्षित महिला सीमा गर्ग मीना अशोक
2 अनुसूचित जाति महिला प्रयाग बाई उषा नरेंद्र
3 अनारक्षित भानू बैरागी रिक्त गोपाल परिहार
4 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला गुड्डी बाई यादव पिंकी सिंह यादव
5 अन्य पिछड़ा वर्ग राजेन्द्र ग्वाल रिक्त
6 अनारक्षित राहुल जाट मनोज श्री नारायण
7 अनुसूचित जाति महिला सोभा बाई मित्ति बाई नंदराम
8 अनुसूचित जाति परमाल परिहार नरेंद्र एस आर आर्य
9 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला प्रमिला ग्वाल रिक्त
10 अनारक्षित महिला ममता बंसल कमलेश कमर लाल मनीषा नरेंद्र बंसल
11 अनारक्षित भूपेन्द्र यादव नसीर खान
12 अन्य पिछड़ा वर्ग कुलदीप यादव संजय भोला दास
13 अनारक्षित महिला विमला बाई मुन्नीबाई घनश्याम
14 अनारक्षित महिला रानी शर्मा रामसखी बद्री प्रसाद
15 अनारक्षित बादाम कुशवाह बद्री प्रसाद बुदुआराम
G-W2F7VGPV5M