39 वार्डो में भाजपा की ओर से ​पार्षद का टिकट चाहने वालों की संख्या 400 के पार: दल में दंगल- Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शहर के 39 वार्डो में भाजपा दल से टिकट चाहने वालों की संख्या 4 सैकड़ा से अधिक होने का अनुमान है। बताया जा रहा है कि प्रत्येक वार्ड से 1 दर्जन से अधिक पार्षद का टिकट चाहने वाले अपना बायोडाटा भाजपा जिलाध्यक्ष को सौंप रहे है। इस कारण योग्य उम्मीदवार को टिकट देना भी पार्टी के लिए चुनौती बन गया है। टिकिट देना हैं 39 पार्षर्दो को और 340 से अधिक नेता नाराज होंगे इस कारण पार्टी भितरघात होने की प्रबल संभावना है।

ग्वालियर राजघराने के महाराज सिंधिया के भाजपा में शामिल होने के कारण टिकट चाहने वालों की संख्या में इजाफा हुआ हैं। भाजपा के तमाम दिग्गज नेता टिकट चाहने के लिए अपनी जोर लगा रहे है। अपने अपने आकाओ को साधने में लगे है। पार्षद के टिकट चाहने वाले कुछ उम्मीदवार शिवपुरी विधायक मप्र शासन की मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की ओर देख रहे हैं तो वही महाराज सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल नेता अपने महाराजा की वीटो लगवा रहे है,कुछ संगठन और आरएसएस से अपने टिकट की पैरवी करा रहे है। कुल मिलाकर भाजपा दल में टिकट के लिए दंगल की स्थिति हैं।

अप्रत्यक्ष प्रणाली से अध्यक्ष चुने जाने के कारण यह स्थिति बन गई है,अध्यक्ष बनने की चाह में पार्टी के बडे चेहरे भी अब मोहल्ला चुनाव में उतरने की तैयारी कर रहे है। इस कारण पार्षद स्तर की नेतागिरी करने वाले चेहरे की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पार्टी भी बड़े चेहरों को टिकट देने में इस कारण पीछे नहीं हटेगी क्यों की पार्षद बनने के बाद अध्यक्ष बनने के लिए भी धनबल की आवश्यकता होगी।
G-W2F7VGPV5M