साहब! देवर और जेठ मेरे साथ फिजिकल रिलेशन बनाना चाहते है, दो महीने का गर्भ भी गिरवा दिया, अब घर से निकाल दिया- Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
आज पुलिस अधीक्षक के पास आई एक महिला ने अपने ही देवर और जेठ पर गंभीर आरोप लगाए है। महिला का आरोप है कि उसके देवर और जेठ उसके साथ रिलेशन बनाना चाहते है। महिला ने इस बात पर आपत्ति जताई तो सास और पति ने उसे घर से मारपीट कर निकाल दिया। इस मामले की शिकायत पीडिता ने पुलिस अधीक्षक से की। जहां पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच के बाद कार्यवाही की बात कही।

जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के टोंगरा रोड की रहने वाली महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत करते हुए बताया कि वह मूलत: मुरैना की रहने वाली है। शादी टोंगरा रोड के रहने वाले युवक से 5 मई 2021 को हुई थी। पिता ने दहेज दिया। शादी के बाद भी ससुरालवालों की मांग पर पिता लाखों रुपए अलग से दे चुके हैं। इसके बावजूद वे लगातार रुपए की मांग करते हैं। उसके अकाउंट में दो लाख रुपए थे, वह भी दे दिए। अब वे 5 लाख रुपए की मांग कर रहे हैं।

महिला का कहना है कि पति के दो बड़े और एक छोटा भाई है। तीनों की शादी नहीं हुई है। पति अपनी मां और तीनों भाइयों के साथ मिलकर उसे प्रताड़ित कर रहा है। जेठ और देवर उसके साथ संबंध बनाना चाहते हैं। मौका मिलते ही वे उसके साथ अश्लील हरकतें करते हैं। इसकी शिकायत उसने पति और सास से की, तो उन्होंने चुप्पी साध ली। जेठ और देवर संबंध बनाने पर अड़े हैं।

पीड़िता का कहना है कि दोनों नशे के आदी हैं। यही कारण है कि उनकी शादी नहीं हो पा रही। नशे के बाद वे उसके साथ छेड़खानी करते हैं। पति से कहा, तो उसने सास के साथ मिलकर पिटाई कर दी। महिला ने बताया कि उसे दो महीने की प्रेग्नेंसी थी, जेठ ने पेट पर लात मार दी, जिससे गर्भ गिर गया।
G-W2F7VGPV5M