10 साल बाद पति को अब दूसरी महिला पसंद आ गई,अब मुझे रखने तैयार नही- Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
आज पुलिस अधीक्षक के पास आई एक महिला ने अपने पति का दूसरी महिला पर दिल आ जाने की शिकायत दर्ज कराते हुए अवैध संबंध का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसके पति का शादी के 10 साल बाद पडौस की महिला पर दिल आ गया है। उसके पति के महिला के साथ अवैध संबंध है। अब वह उसे और उसके बच्चों को रखने तैयार नहीं है अब वह घर में उसी महिला को रखना चाहता है। पीडिता अब बच्चों को लेकर कहा जाए।

पुलिस अधीक्षक को शिकायत करते हुए शारदा पत्नी भगवानसिंह आदिवासी निवासी गौशाला हनुमान मंदिर के पास शिवपुरी ने बताया कि आज से 10 वर्ष पूर्व भगवानसिंह कुशवाह के साथ कोर्ट में लिखाापढ़ी कर शादी की गई थी।श शादी के बाद उनको तीन बच्चे हुए। पिछले 7—8 महीने से पति द्धारा काफी परेशाान किया जा रहा है। खाने—पीने व खर्चे के लिए रूपए नहीं देते व मारपीट करते हें।

शारदा ने बताया कि वह मजदूरी करने के लिए बाहर चली गई थी। जब वह वापस आई तो पति भगवानसिंह कुशवाह ने मुझे घर में रखने से इंकार कर दिया और गाली—गलौंज की। शारदा ने बताया कि उसके पति के एक महिला के साथ अवैध संबंध है तथा वह उसी को अपने साथ रखने की बात कह रहा है। पीडिता ने पुलिस अधीक्षक से पति को इस महिला के चंगुल से छुडाने की गुहार लगाई है।
G-W2F7VGPV5M