35 वर्षीय विवाहिता ने किया अग्नि स्नान, इलाज के दौरान मौत- karera News

करैरा। जिले के अमोला थाना अंतर्गत ग्राम बरखेड़ा में रहने वाली एक विवाहिता ने रविवार की शाम को केरोसिन डालकर खुद को आग लगा ली, घायल महिला को पहले नरवर फिर जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। महिला ने आग क्यों लगाई,इसका अभी पता नही चला पाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार लाली उम्र 35 साल पत्नि बलवंत परिहार निवासी थरखेडा ने रविवार को शाम करीब 5 बजे अपने ही घर में खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। घटना में लाली गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे पहले नरवर अस्पताल लेकर पहुंचे।

यहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान लाली की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पीएम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।