30 वर्षीय विवाहिता आधी रात हुई घर से गायब, 2 बच्चे छोड़ गई, गुमशुदगी दर्ज- Bairad News

Bhopal Samachar
बैराड़। जिले के बैराड़ थाने के अमरपुर‎ गांव से 30 साल की विवाहिता‎ आधी रात से लापता हो गई है।‎ पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश‎ शुरू कर दी है। प्रकाश उम्र 48 साल पुत्र‎ खोदरिया जाटव निवासी अमरपुर‎ ने बैराड़ थाने में पत्नी करीना‎ उम्र 30 साल जाटव के गायब होने की‎ सूचना दी है।

पुलिस को बताया कि‎ छत्तीसगढ़ निवासी करीना से 15‎ साल पहले शादी हुई थी। हमारा 11‎ साल का बेटा और 6 साल की‎ बेटी है। 27 मई की रात 11 बजे‎ बाहर सो रहा था और पत्नी करीना‎ दोनों बच्चों के संग घर के अंदर सो‎ रही थी। रात करीब 1 बजे बेटी के‎ रोने की आवाज सुनाई दी तो अंदर‎ पहुंचा। पत्नी करीबा घर से गायब‎ थी।‎
G-W2F7VGPV5M