एमएम हॉस्पिटल: गर्दन में इंजेक्शन लगाते ही युवक की मौत, जांच शुरू - Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
शिवपुरी के एक निजी अस्पताल एमएम हॉस्पिटल में गर्दन के दर्द का इलाज कराने आए युवक की इंजेक्शन लगते ही मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी अनुसार मृतक का नाम फूल सिंह पुत्र रामरतन आदिवासी उम्र 35 वर्ष निवासी नारही है। मृतक के चाचा इमरत आदिवासी का कहना है कि 7 मार्च की शाम को उसके भतीजे फूल सिंह की गर्दन में अचानक दर्द हुआ तो वे उसे इलाज कराने शिवपुरी ले आए। शिवपुरी के एमएम हॉस्पिटल में उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

इलाज के दौरान ही डॉक्टर ने जैसे ही फूल सिंह को इंजेक्शन लगाया, वैसे ही उसकी हालत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने इस मामले में डॉक्टरों की लापरवाही बताई। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।