रिश्वत मांगने का आरोप: 4 महीने से वेतन नहीं मिला, साहब 9 हजार की पगार देने मांग रहे 5 हजार रुपए - Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
शिवपुरी के करैरा जनपद के सिरसौद गांव की आशा कार्यकर्ता स्वार्थी पति विजय लोधी ने अपने ही अधिकारी पर तनख्वाह निकालने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंची स्वार्थी ने बताया कि उसको चार महीने से वेतन नहीं मिला है।

वेतन मांगने पर विभाग में पदस्थ वीसीएम अवधेश गौरैया रिश्वत की मांग करते हैं। वे पद से हटाने की भी धमकी दे रहे हैं। इसकी शिकायत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से की तो विभाग से जारी पत्र के अनुसार जांच कर वेतन देने की बात कही गई। इसके बावजूद बीसीएम वेतन देने के एवज में रिश्वत के तौर पर 5 हजार की मांग कर रहे हैं।

वेतन 9 हजार, रिश्वत 5 हजार

स्वार्थी का कहना है कि उसे चार महीने से वेतन नहीं मिला है। उसे हर महीने 9 हजार रुपए के करीब सैलरी मिलती है। इसके एवज में वे 5 हजार रुपए की मांग कर रहे हैं। उसका कहना है कि रिश्वत देने पर उसे क्या बचेगा। वह गरीब है और जैसे-तैसे अपना गुजारा कर रही है। उसने कलेक्टर से वेतन दिलाने की मांग की