बसंती को बेटा नहीं हुआ तो पति ने छोड़ दिया, दूसरी शादी कर रहा है - Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
आज महिला दिवस हैं और आज महिलाओं का सम्मान किया जा रहा हैं शहर में भी आज चौराहे महिला पुलिसकर्मियों के हवाले रहे,महिलाओं के संघर्ष,सम्मान और अधिकार वाले दिन जनसुनवाई से खबर आई कि एक महिला को उसके पति ने सिर्फ इसलिए छोड दिया कि उसके यहां 3 बेटियां हैं बेटा नही हुआ है।

रन्नौद थाना क्षेत्र के अकाझिरी गांव निवासी बसंती जाटव ने बताया कि उसकी शादी 2016 अकाझिरी थाना रन्नौद निवासी गोलू जाटव पुत्र रमेश जाटव के साथ हुई थी,शादी के बाद लगातार 3 बेटियां पैदा हो गई। बेटे के चाहत में पति 3 बेटियां हुई।

बेटी होने के बाद से पति और ससुरालवालों का बर्ताव अचानक से बदल गया। वे प्रताड़ित करने लगे। कुछ समय पहले पति हमें मायके छोड़ आया। जब मैंने पति से बात की तो उसने कहा - तू मुझे बेटे का सुख नहीं दे सकती, इसलिए वह उसे अब नहीं रखेगा। बेटे की चाह में वह दूसरी शादी करने वाला है