शिवपुरी। ए.बी.सीडी सर्वे, शिशु मृत्यु, मातृ मृत्यु एवं टीकाकरण के संबंध में आशा कार्यकर्ताओं, पर्यवेक्षकों की समीक्षा बैठक तथा आशा सहयोगिनी चयन प्रक्रिया के संबंध में बैठक 09 मार्च को विकासखंड कोलारस और बदरवास के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में प्रातः 10.30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.पवन जैन ने बताया कि ए.बी.सीडी सर्वे, शिशु मृत्यु, मातृ मृत्यु एवं टीकाकरण के संबंध में आशा कार्यकर्ताओं, पर्यवेक्षकों की समीक्षा बैठक तथा आशा सहयोगिनी चयन प्रक्रिया, ब्लॉक एमजीसीए के संबंध में बैठक 10 मार्च को पिछोर एवं खनियांधाना, 12 मार्च को करैरा एवं नरवर तथा 14 मार्च को पोहरी एवं सतनवाड़ा में आयोजित की जाएगी।
सीएमएचओ डॉ.जैन ने समस्त खण्ड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए है कि विकासखण्डवार आशा कार्यकर्ता एवं आशा पर्यवेक्षक उक्त निर्धारित तिथि एवं समय पर ड्रेस कोड में उपस्थित रहना सुनिश्चित करें एवं बैठक का पालन प्रतिवेदन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए हैं।