ग्वालियर। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने शिवपुरी से आकर ग्वालियर में रह रहीं दो बहनों को विवेकानंद नीड्म के पास नगर निगम ग्वालियर के डंपर ने टक्कर मार दी। फिर इनमें से बड़ी बहन को को चलते हुए भागा। इस एक्सीडेंट में बड़ी बहन की मृत्यु हो गई है। बड़ी बहन का नाम नंदिनी शर्मा उम्र 25 वर्ष और छोटी बहन (घायल) का नाम हिमानी शर्मा उम्र 24 वर्ष बताया गया है। पिता का नाम अनिल शर्मा बताया गया है।
घटना के चश्मदीद नरेश कुमार का कहना है कि मैं गाड़ी की सर्विस कराने के लिए जा रहा था। तभी देखा कि विवेकानंद चौराहा चेतकपुरी पर एक्टिवा सवार दो लड़कियों को पीछे से डंपर ने टककर मार दी। एक लड़की तो दूर उछलकर गिरी, लेकिन एक बीच सड़क पर आ गई। किसी तरह उसने खुद को डंपर के पहले पहिए से बचाया, लेकिन तभी वह पिछला पहिया उसके सिर के ऊपर से निकल गया। लड़की के हाथ कुछ देर फड़फड़ाए और उसने वहीं दम तोड़ दिया। नरेश ने ही घायल दूसरी लड़की को हॉस्पिटल पहुंचाया था।