राशन माफिया की गुण्डागर्दी: महिलाओ के साथ मारपीट, नही दे रहा था राशन / Shivpuri News

शिवपुरी। खबर पंचायत मझेरा के नीमडांडा आदिवासी बस्ती से आ रही हैं। पंचायत स्थित राशन की दुकान संचालक ने आदिवासी महिलाओ की मारपीट इस कारण करी दी कि वे राशंन की मांग कर रही थी। बताया जा रहा हैं कि दुकान का संचालक इस आदिवासी बस्ती को राशन नही देता हैं।

बताया जा रहा हैं कि इस मामले की शिकायत करते हुए आदिवासियो ने सहरिया क्रांति के बैनर तले इस मारपीट के मामले का आवेदन प्रशासन को सौंपा हैं मांग की हैं कि दुकान संचालक पर विभागीय कार्रवाही सहित पुलिस थाने में मामला दर्ज किया जाए।

शिकायती आवेदन के अनुसार शिवपुरी जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत मझेरा के  नीमडांडा के अति गरीब सहरिया आदिवासी है । यह कि आज दिनांक 15.06.2020 को हमें सूचना मिली की गांव में कन्ट्रोल से राशन वितरित होना है । इस सूचना पर हम सभी राशन लेने पहुंचे तो कन्ट्रोल पर राशन वितरित करने वाले राजकुमार राठौर ने सभी से मशीन पर अंगूठा लगवा लिये लेकिन राशन देने से मना कर दिया।

इस पर जब हमने उससे कहा कि तुने अंगूठा सबके लगवा लिये लेकिन राशन नहीं दिया तो संचालक गालिया देने लगा और कहा जाओ कलेक्टर से रिपोर्ट कर आओं मैं नहीं दे रहा राशन।

आदिवासी महिला रामदेवी ने गाली देने से मना किया तो दुकान संचालक राजकुमार राठौर ने महिला का हाथ पकड कर मरोड दिया। जिससे रामदेवी के हाथ में मौच आ गई,बीच बचाव करने के लिये अनीता,अनूपी बाई आई तो उन दोनों को भी जातिसूचक गालियां देकर चांटे व थापे मारकर जमीन पर गिरा दिया ।

यह कि राजकुमार राठौर अपने साथियों कल्ली गुर्जर व भूरा गुर्जर से बोला इन सहरियों को अच्छा सबक सिखाते है और उनसे बोला कि गाड़ी के कांच फोड दो इनको फंसवा देते है।इन्होंने राजेश को गाड़ी लगाकर माने का प्रयास किया,उसके गले में चोट आ गई है व बबलू के पैर में लगी है ।

यह कि उक्त सभी आरोपी जाते जाते हमें जान से मारने की धमकी देकर गये है । यह कि हमने इसकी सूचना डायल 100 को दी लेकिन वह जब मौके पर नहीं आई तो हम सहरिया क्रांति के संयोजक  संजय बेचैन के निवास पर पहुंचे और उन्हें जाकर घटनाक्रम बताया तो उन्होंने पुलिस अधीक्षक महोदय के पास जाने का सुक्षाव दिया।